मूवी डेट, फैमिली टाइम..कुछ इस अंदाज में मनाई प्रियंका-निक ने 6वीं सालगिरह, मम्मा ने बिटिया मालती के लगाए नकली नाखून

Edited By suman prajapati, Updated: 08 Dec, 2024 12:49 PM

movie date family time priyanka and nick celebrated their 6th anniversary

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। दोनों ने साल 2018 में एक दूजे संग हिंदू और क्रिश्चयन रीति रिवाज से शादी रचाई थी। वहीं, अब एक-दूसरे के साथ प्यार के पल संजोते कपल को पूरे 6 साल हो गए हैं। 1 दिसंबर को निकयांका ने...

मुंबई. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। दोनों ने साल 2018 में एक दूजे संग हिंदू और क्रिश्चयन रीति रिवाज से शादी रचाई थी। वहीं, अब एक-दूसरे के साथ प्यार के पल संजोते कपल को पूरे 6 साल हो गए हैं। 1 दिसंबर को निकयांका ने अपनी 6वीं सालगिरह मनाई, जिसकी तस्वीरें धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं। हाल ही में निक जोनस ने एनिवर्सरी सेलिब्रेशन की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जिन पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)


निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सेलिब्रेशन की तीन फोटोज शेयर की हैं जिसमें वह पत्नी प्रियंका और बेटी मालती के साथ एक खूबसूरत पल बिता रहे हैं। खास मौके पर तीनों न्यूयॉर्क सिटी घूमे, मूवी देखी और फोटोज क्लिक करवाईं। तस्वीरों को शेयर करते हुए सिंगर ने कैप्शन में लिखा, "छठी वेडिंग एनिवर्सरी। मोआना 2। फैमिली टाइम। न्यूयॉर्क सिटी। इससे बेहतर और क्या हो सकता है। मेरा दिल भर गया है।"

Preview

 

इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने भी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। फोटोज में प्रियंका अपनी लाडली मालती और पति निक के साथ न्यूयॉर्क की सैर करती और बेटी के साथ मस्ती करते हुए दिख रही हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)


एक तस्वीर में प्रियंका ने मालती के नकली नाखून लगाए जिसे नन्ही परी फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दे रही हैं। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "एक छोटा सा जादुई पल। 

Preview


बता दें, प्रियंका चोपड़ा ने 6 साल पहले 30 नवंबर और 1 दिसंबर को निक जोनस संग हिंदू और क्रिश्चयन रीति रिवाज से शादी रचाई थी। शादी के 4 साल बाद कपल ने सेरोगेसी के जरिए एक बेटी का स्वागत किया, जिसका नाम उन्होंने मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!