विंध्याचल धाम में मनोज तिवारी ने करवाया बेटियों का मुंडन, शेयर किया खास वीडियो

Edited By suman prajapati, Updated: 25 Apr, 2023 01:19 PM

manoj tiwari got his daughters mundan in vindhyachal dham

भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी तिवारी मनोज तिवारी ने दिसंबर, 2022 में तीसरी बेटी का स्वागत किया था। जन्म के बाद उन्होंने पत्नी सुरभि तिवारी संग घर में लाडली का जोरदार स्वागत किया था। वहीं अब एक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि उन्होंने अपनी बेटियों...

बॉलीवुड तड़का टीम. भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी तिवारी मनोज तिवारी ने दिसंबर, 2022 में तीसरी बेटी का स्वागत किया था। जन्म के बाद उन्होंने पत्नी सुरभि तिवारी संग घर में लाडली का जोरदार स्वागत किया था। वहीं अब एक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि उन्होंने अपनी बेटियों के मुंडन करवा दिए है। इस मौके का उन्होंने फैंस के साथ वीडियो भी शेयर किया है।

PunjabKesari

बेटियों का मुंडन संस्कार संपन्न हुआ
मनोज तिवारी हाल ही में पत्नी सुरभि संग मिर्जापुर के साथ विंध्याचल धाम पहुंचे, जहां उन्होंने बेटी सांविका तिवारी और मनोग्या तिवारी का मुंडन करवाया। वीडियो शेयर कर एक्टर ने कैप्शन में लिखा- ''हमारी आराध्य देवी मां विंध्याचल धाम में दो बेटियों सांविका तिवारी और मनोग्या तिवारी का मुंडन संस्कार संपन्न हुआ। तीनों बेटियाँ अपनी दादी के साथ भी अच्छा समय बिताईं..''

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manoj Tiwari (@manojtiwari.mp)

शेयर किए वीडियो में देखा जा सकता है कि मनोज तिवारी पहले अपनी दोनों बेटियों के साथ खेलते नजर आते हैं। इसके बाद वह पत्नी संग उन्हें विंध्याचल धाम लेकर जाते हैं और फिर उनका मुंडन करवाते हैं। फैंस एक्टर द्वारा शेयर किए इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।

 

PunjabKesari

 

बता दें, सुरभि तिवारी, मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी हैं। एक्टर का पहली पत्नी रानी के साथ तलाक हो गया है। रानी से मनोज की एक बेटी है, जिसका नाम रीति तिवारी है। साल 2020 में मनोज ने सुरभि के साथ शादी की और उनके घर बेटी ने जन्म लिया। इसके बाद कपल ने 2022 में दूसरी बेटी का स्वागत किया। अब पहली शादी से मिलाकर मनोज तिवारी की तीन बेटिया हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Punjab Kings

Mumbai Indians

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!