Edited By Neha, Updated: 02 Oct, 2018 11:41 AM

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म ''मणिकर्णिका'' का हाल ही में टीजर रिलीज हो गया है। टीजर में महानायक अमिताभ बच्चन की दमदार आवाज और कंगना की जबरदस्त एक्टिंग देखने को मिल रही है। फिल्म के टीजर की शुरुआत भारत वर्ष की महान सभ्यता के गुणगान से होती...
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की मणिकर्णिका मूवी (Manikarnika Movie) का हाल ही में टीजर रिलीज हो गया है।
टीजर में महानायक अमिताभ बच्चन की दमदार आवाज और कंगना की जबरदस्त एक्टिंग देखने को मिल रही है।

फिल्म के टीजर की शुरुआत भारत वर्ष की महान सभ्यता के गुणगान से होती है औऱ झांसी वाली रानी की मर्दानी लड़ाई पर खत्म होती है।

कगंना टीजर में जबरदस्त एक्शन करते हुए दिख रही हैं। इस 2 मिनट के टीजर में झांसी की रानी मणिकर्णिका के जीवन के कई पहलुओं को दिखाया है।

योद्धा बनी कंगना का इंटेस लुक दर्शकों को काफी इंप्रेंस कर रहा है।

एक्शन सीन्स करते हुए कंगना चोटिल भी हो गई थीं, उनके माथे पर 15 टांके लगे थे।

वहीं इस टीजर को देखकर उनके मेहनत का साफ अंदाजा लगाया जा सकता है।

बता दें कि फिल्म 'मणिकर्णिका' 25 जनवरी, 2019 को रिलीज होगी। इसे कृष ने डायरेक्ट किया है, वहीं फिल्म की कहानी केवी विजेंद्र प्रसाद ने लिखी है।

कंगना के अलावा फिल्म में अंकिता लोखंडे- झलकारीबाई, अतुल कुलकर्णी- तात्या टोपे, सुरेश ओबेरॉय- पेशवा बाजीराव और जीशु सेनगुप्ता- गंगाधर राव अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।

मणिकर्णिका (झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई) मूवी एचडी इमेज

झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई फिल्म इमेज

मणिकर्णिका (Manikarnika) फिल्म की फोटो

मणिकर्णिका (झाँसी की रानी) फिल्म वॉलपेपर

Manikarnika ki Hd Image
