मलयालम इंडस्ट्री से सामने आई बुरी खबर, नहीं रहे मशहूर एक्टर  Mohan Raj

Edited By suman prajapati, Updated: 04 Oct, 2024 09:59 AM

malayalam actor mohan raj passed away

मलयालम इंडस्ट्री से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है।  ‘कीरीदम जोस’ के नाम से फेमस एक्टर मोहन राज का निधन हो गया है। एक्टर 3 अक्टूबर को इस दुनिया को अलविदा कह गए। वह अभी 70 साल के थे। मोहन के निधन की खबर से साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है...

बॉलीवुड तड़का टीम. मलयालम इंडस्ट्री से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है।  ‘कीरीदम जोस’ के नाम से फेमस एक्टर मोहन राज का निधन हो गया है। एक्टर 3 अक्टूबर को इस दुनिया को अलविदा कह गए। वह अभी 70 साल के थे। मोहन के निधन की खबर से साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है और उनके फैंस को भी बड़ा झटका लगा है। आज 4 अक्टूबर को एक्टर का अंतिम संस्कार किया जाएगा।


दरअसल, मोहन राज काफी समय से पार्किंसन रोग और डायबिटीज से पीड़ित थे। उनका तिरुवनंतपुरम से आयुर्वेदिक उपचार चल रहा था। हालांकि, इलाज के बीच वह इस दुनिया को अलविदा कह गए। 3 अक्टूबर एक्टर ने जिंदगी की अंतिम सांस ली। 


एक्टर और निर्देशक दिनेश पणिकर ने सोशल मीडिया पर मोहन राज के निधन की खबर साझा करते हुए दुख व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि मोहन राज का उनके घर पर दोपहर करीब 3 बजे निधन हो गया और उनका अंतिम संस्कार अगले दिन तिरुवनंतपुरम में किया जाएगा।


काम की बात करें तो मोहन राज ने अपने करियर में 300 से अधिक फिल्मों में काम किया था, लेकिन खलनायक के रोल से उन्हें ज्यादा पहचान मिली। उन्हें उप्पुकंदम ब्रदर्स, चेनकोल, आराम थंपुरन और नरसिम्हम में उनके किरदारों के लिए आज भी याद किया जाता है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!