मैं उनकी परवाह नहीं कर सकती जो मुझे पसंद नहीं...Malaika Arora ने फिर मारा Arjun Kapoor को ताना

Edited By Smita Sharma, Updated: 28 Nov, 2024 11:25 AM

malaika arora shares another cryptic post after breakup with arjun kapoor

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक जमाने में बॉलीवुड के पावर कपल्स में से थे। कुछ महीनों पहले ही अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का ब्रेकअप हुआ है। फिल्म सिंघम अगेन के प्रमोशन के दौरान अर्जुन कपूर ने इस खबर पर मुहर लगाकर सबका दिल तोड़ दिया था। अर्जुन...

मुंबई: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक जमाने में बॉलीवुड के पावर कपल्स में से थे।  कुछ महीनों पहले ही अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का ब्रेकअप हुआ है। फिल्म सिंघम अगेन के प्रमोशन के दौरान अर्जुन कपूर ने इस खबर पर मुहर लगाकर सबका दिल तोड़ दिया था। अर्जुन कपूर ने दावा किया था कि वो फिलहाल सिंगल हैं।

PunjabKesari

ब्रेकअप होने के बाद भी अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के बीच की तकरार कम होने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे को ताने मारते रहते हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर ने दावा किया था कि वो मलाइका अरोड़ा को रात के 3 बजे मैसेज किया करते थे। वहीं अबा मलाइका ने अर्जुन कपूर को एक और ताना मार दिया है। 

PunjabKesari

 

इंस्टाग्राम स्टोरी पर मलाइका अरोड़ा ने लिखा-मैं उन लोगों के बारे में परवाह नहीं कर सकती जो मुझे पसंद नहीं करते। मैं उन लोगों को प्यार करने में वयस्त हूं जो मुझे प्यार करते हैं। मलाइका अरोड़ा ने ये स्टोरी लगाकर सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है।

PunjabKesari


हाल ही में मलाइका अरोड़ा को एक मिस्ट्री मैन के साथ देखा गया था। इस दौरान मलाइका अरोड़ा काफी खुश नजर आ रही थीं।  फैंस को लग रहा है कि मलाइका अरोड़ा अब ब्रेकअप के दर्द से पूरी तरह से उबर चुकी हैंतभी तो मलाइका अरोड़ा ने किसी और को डेट करने का फैसला किया है हालांकि हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने दावा किया था कि वो फिलहाल किसी को भी प्यार करने में मूड में नहीं हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!