प्राइम वीडियो पर 26 जून से शुरू होगा कुणाल खेमू का पहला डेली रियलिटी शो

Edited By Jyotsna Rawat, Updated: 16 Jun, 2026 03:45 PM

kunal khemu to host alliance prime s first daily reality show to launch

दर्शकों के लिए मनोरंजन की दुनिया में एक नया और रोमांचक अध्याय शुरू होने जा रहा है।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दर्शकों के लिए मनोरंजन की दुनिया में एक नया और रोमांचक अध्याय शुरू होने जा रहा है। प्राइम वीडियो ने अपने बहुप्रतीक्षित रियलिटी शो ‘अलायंस’ की प्रीमियर डेट का ऐलान कर दिया है। यह शो 26 जून से स्ट्रीम होगा और खास बात यह है कि यह प्राइम वीडियो का पहला डेली रियलिटी शो होगा, जिसमें दर्शकों को हर दिन एक नया एपिसोड देखने को मिलेगा। 

कुल 42 एपिसोड वाले इस शो का प्रसारण छह सप्ताह तक चलेगा। हर दिन दोपहर 12 बजे नया एपिसोड रिलीज किया जाएगा। हिंदी भाषा में तैयार यह अनस्क्रिप्टेड रियलिटी सीरीज़ भारत समेत दुनिया के 240 देशों और क्षेत्रों में उपलब्ध होगी।

पहली बार होस्टिंग करते नजर आएंगे कुणाल खेमू

अपनी शानदार अभिनय क्षमता और कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर अभिनेता कुणाल खेमू इस शो के साथ पहली बार किसी रियलिटी कार्यक्रम की मेजबानी करते दिखाई देंगे। उनका नया अंदाज दर्शकों के लिए खास आकर्षण बनने वाला है।

रणनीति, भरोसा और धोखे का दिलचस्प खेल

बानिजय एशिया द्वारा निर्मित इस शो में 16 प्रतियोगी जोड़ी बनाकर खेल की शुरुआत करेंगे। हालांकि, खेल आगे बढ़ने के साथ उन्हें समझ आएगा कि कोई भी गठबंधन हमेशा के लिए नहीं होता। बदलते रिश्ते, रणनीतिक चालें और अप्रत्याशित ट्विस्ट हर कदम पर खिलाड़ियों की परीक्षा लेंगे।

शो की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां गठबंधन कभी ताकत बन सकता है तो कभी सबसे बड़ी चुनौती। अंत में तमाम मुश्किलों और मुकाबलों को पार करते हुए केवल एक प्रतियोगी विजेता का खिताब अपने नाम करेगा।

अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट का भारतीय संस्करण

‘अलायंस’ विश्व प्रसिद्ध डच फॉर्मेट का पहला अंतरराष्ट्रीय रूपांतरण है। इस मूल फॉर्मेट को मीडिया उद्यमी जॉन डी मोल ने विकसित किया था। भारतीय दर्शकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए इसके भारतीय संस्करण को खास तौर पर तैयार किया गया है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

प्राइम वीडियो की बड़ी पेशकश

प्राइम वीडियो इंडिया के ओरिजिनल्स प्रमुख निखिल माधोक का कहना है कि ‘अलायंस’ भारतीय दर्शकों के लिए एक बिल्कुल नया अनुभव लेकर आएगा। उनके अनुसार शो में रणनीति, बदलते समीकरण और लगातार विकसित होता गेमप्ले दर्शकों को शुरुआत से अंत तक बांधे रखेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि ‘द ट्रेटर्स इंडिया’ और ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ जैसे अनस्क्रिप्टेड शो को मिली सफलता के बाद दर्शकों की नए और अलग तरह के रियलिटी कंटेंट में रुचि लगातार बढ़ रही है, और ‘अलायंस’ इस दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगा।

भव्यता के साथ रोमांच का मेल

बानिजय एशिया के संस्थापक और ग्रुप सीईओ दीपक धर के मुताबिक, शो का पैमाना बेहद बड़ा और सिनेमाई है। उन्होंने बताया कि ‘अलायंस’ केवल बड़े स्तर का शो नहीं है, बल्कि इसकी असली ताकत रणनीति और प्रदर्शन के बीच संतुलन में है।

उनके अनुसार, प्रतियोगियों को शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्तर पर लगातार चुनौती दी जाएगी, जिससे हर एपिसोड में रोमांच और अनिश्चितता बनी रहेगी।

हर दिन मिलेगा मनोरंजन का नया डोज

‘अलायंस’ सिर्फ एक और रियलिटी शो नहीं, बल्कि दर्शकों के लिए रोज़ाना मनोरंजन का नया ठिकाना बनने जा रहा है। नए गठबंधन, नए ट्विस्ट, नई रणनीतियां और भरपूर ड्रामा इसे अन्य रियलिटी शोज़ से अलग बनाते हैं।

यह शो 26 जून से हर दिन दोपहर 12 बजे प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!