स्पेन में दोस्तों संग मस्ती करती नजर आई न्यासा, व्हाइट टॉप और मिनी स्कर्ट में गॉर्जियस दिखी काजोल की लाडली

Edited By Parminder Kaur, Updated: 07 Jul, 2022 09:51 AM

kajol daughter nysa devgan having fun with friends in spain

एक्टर अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन सोशल मीडिया पर पॉपुलर स्टारकिड्स में से एक है। न्यासा इन दिनों दोस्तों के साथ स्पेन में छुट्टियां मना रही है। वेकेशन की कुछ तस्वीरें न्यासा ने शेयर भी की हैं, जो खूब पसंद की जा रही हैं।

मुंबई. एक्टर अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन सोशल मीडिया पर पॉपुलर स्टारकिड्स में से एक है। न्यासा इन दिनों दोस्तों के साथ स्पेन में छुट्टियां मना रही है। वेकेशन की कुछ तस्वीरें न्यासा ने शेयर भी की हैं, जो खूब पसंद की जा रही हैं।

PunjabKesari
तस्वीरों में न्यासा व्हाइट टॉप और क्रीम शॉर्ट स्कर्ट में नजर आ रही है। इसके साथ न्यासा ने व्हाइट शूज पहने हुए हैं। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से न्यासा ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में न्यासा गॉर्जियस लग रही है। न्यासा अपने दोस्तों के साथ मस्ती करती हुई दिखाई दे रही है। तस्वीरें शेयर करते हुए न्यासा ने लिखा- स्पेन में डब्ल्यू/ओ द एस। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।

PunjabKesari
बता दें इससे पहले भी न्यासा की कुछ तस्वीरें सामने आईं थी, जिसमें वह जाह्नवी कपूर और दोस्तों संग लंच करती नजर आई थी। जानकारी के लिए बता दें न्यासा फिलहाल स्विट्जरलैंड के ग्लियोन इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी की पढ़ाई कर रही हैं। न्यासा अभी 19 साल की है। न्यासा फिल्मों में काम करेगी या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। 

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!