हॉस्पिटल में भर्ती जया बच्चन की मां, हृदय संबंधी समस्या से जूझ रहीं है अमिताभ बच्चन की सास इंदिरा भादुड़ी

Edited By Smita Sharma, Updated: 07 Dec, 2023 11:03 AM

jaya bachchan mother admitted hospital due to heart related issues

बाॅलीवुड एक्ट्रेस जया बच्चन की मां को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि  अमिताभ बच्चन की सास इंदिरा भादुड़ी को हाल ही में मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो  93 साल की  इंदिरा को हार्ट संबंधी समस्या है,...

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस जया बच्चन की मां को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि  अमिताभ बच्चन की सास इंदिरा भादुड़ी को हाल ही में मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो  93 साल की  इंदिरा को हार्ट संबंधी समस्या है, जिसकी वजह से जल्द ही उनकी सर्जरी की जाएगी।

PunjabKesari

सूत्रों के मुताबिक इंदिरा भादुड़ी की पेसमेकर सर्जरी की जाएगी। पेसमेकर सर्जरी उन लोगों की की जाती हैं जिनके हृदय में समस्या होती है। पेसमेकर लगाने की नौबत तब आती है जब हृदय बहुत धीमी गति से धड़कता है या रुक जाता है जिससे बेहोशी या चक्कर आने लगते हैं। जोया अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म 'द आर्चीज' से बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म 'नेटफ्लिक्स' पर 7 दिसंबर को रिलीज होगी।

PunjabKesari


बीते दिन जया बच्चन को अपने नाती अगस्त्य नंदा की डेब्यू फिल्म 'द आर्चीज' की स्क्रीनिंग पर देखा गया था। वह इन ग्रैंड प्रीमियर में अपने पति अमिताभ बच्चन समेत अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय, आराध्या, श्वेता नंदा, नव्या नवेली नंदा सहित पूरे बच्चन परिवार के साथ पहुंची थीं। इवेंट से पूरे बच्चन परिवार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। अगस्त्य नंदा, 

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!