जैकलीन फर्नांडिस ने खटखटाया SC का दरवाजा, महाठग सुकेश से जुड़े 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले से पाना चाहती हैं छुटकारा

Edited By suman prajapati, Updated: 21 Sep, 2025 11:58 AM

jacqueline approaches sc in sukesh chandrashekhar s money laundering case

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस एक बार फिर कानूनी मुश्किलों के चलते सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर और चल रही आपराधिक कार्यवाही को रद्द करने की मांग की है। यह मामला ठग सुकेश...

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस एक बार फिर कानूनी मुश्किलों के चलते सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर और चल रही आपराधिक कार्यवाही को रद्द करने की मांग की है। यह मामला ठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस से जुड़ा है, जिसमें उनका नाम काफी समय से चर्चा में बना हुआ है। 


जैकलीन के वकील की ओर से दिए गए तर्क

जैकलीन के वकील ने सुप्रीम कोर्ट में दलील दी कि अभिनेत्री को इस बात की जानकारी नहीं थी कि सुकेश से मिले गिफ्ट्स अवैध रूप से अर्जित धन से खरीदे गए थे। उनका कहना है कि जैकलीन को इस पूरे मामले में जानबूझकर फंसाया गया है, जबकि उनका मनी लॉन्ड्रिंग या ठगी जैसी गतिविधियों से कोई लेना-देना नहीं है। जैकलीन का कहना है कि वह अपनी इमेज और करियर को बचाने के लिए इस केस से बाहर निकलना चाहती हैं।

 

हाईकोर्ट से मिली थी निराशा

इससे पहले जैकलीन ने दिल्ली हाईकोर्ट में भी इसी मामले में याचिका लगाई थी, लेकिन अदालत ने उनकी अर्जी खारिज कर दी थी। अब हाईकोर्ट के फैसले से निराश होकर उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। पिछली सुनवाई में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने स्पष्ट कहा था कि विशेष अदालत चार्जशीट पर संज्ञान ले चुकी है, इसलिए इस चरण पर जैकलीन की याचिका स्वीकार्य नहीं है।

 

सुकेश पर ठगी के गंभीर आरोप

आपको बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर पर बड़े-बड़े बिजनेसमैन, राजनेताओं और हाई-प्रोफाइल लोगों से ठगी करने के आरोप हैं। ईडी की जांच में सामने आया कि उसने जैकलीन को करोड़ों रुपये के गिफ्ट्स दिए थे। इन गिफ्ट्स में महंगी गाड़ियां, ज्वेलरी और इंटरनेशनल डिजाइनर ब्रांड्स शामिल थे। इन्हीं गिफ्ट्स के चलते जैकलीन का नाम मनी लॉन्ड्रिंग केस से जुड़ा और उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई शुरू की गई।

 

जैकलीन फर्नांडिस का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो जैकलीन फर्नांडिस को आखिरी बार ‘हाउसफुल 5’ में देखा गया था। इस मल्टीस्टारर फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, संजय दत्त, चित्रांगदा सिंह और कृति खरबंदा भी शामिल थे। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी और फ्लॉप साबित हुई थी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!