परिवरिश पर सवाल उठाने पर पिता कुमार सानू पर भड़का बेटा जान, कहा- 27 सालों से नहीं रखा रिश्ता,अब उन्हें कोई हक नहीं....

Edited By Smita Sharma, Updated: 23 Nov, 2020 02:13 PM

jaan kumar sanu alleges father kumar sanu for not in touch since 27 years

विवादित रियालिटी शो  ‘बिग बॉस 14’  सिंगर कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू बाहर आ चुके हैं। जान कुमार सानू की शो में उतनी जर्नी तो नहीं रही जितनी इन्होंने सोची थी, लेकिन कंटेस्टेंट्स संग इनकी नोकझोंक काफी चर्चा में रही। वहीं घर से निकलने के बाद जान...

मुंबई: विवादित रियालिटी शो  ‘बिग बॉस 14’  सिंगर कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू बाहर आ चुके हैं। जान कुमार सानू की शो में उतनी जर्नी तो नहीं रही जितनी इन्होंने सोची थी, लेकिन कंटेस्टेंट्स संग इनकी नोकझोंक काफी चर्चा में रही। वहीं घर से निकलने के बाद जान कुमार सानू ने पिता कुमार सानू संग अपने रिश्ते को लेकर बात की। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पिछले 27 सालों से वह एक-दूसरे के टच में नहीं हैं।

PunjabKesari

एक इंटरव्यू में जान कुमार सानू ने कहा-हम तीन भाई हैं। मेरी मां, रीता भट्टाचार्या ने हम तीनों को अकेले ही बड़ा किया है। पिता कभी हमारी लाइफ का हिस्सा नहीं रहे। मैं नहीं जानता कि मुझे एक सिंगर के रूप में उन्होंने कभी सपोर्ट और प्रमोट क्यों नहीं किया। आप उनसे पूछ सकते हैं इसके पीछे की वजह। 

PunjabKesari

पिता ने कभी नहीं रखा हमसे टच 

इंडस्ट्री में कई सेलेब्स हैं, जिनका डिवोर्स हुआ है और उन्होंने दोबारा किसी और से शादी की है। उन्होंने शायद कभी अपनी एक्स-वाइफ को लेकर बात न की हो, लेकिन पहली शादी से हुए बच्चों को सपोर्ट करने से कभी पीछे नहीं रहे। बच्चों की जिम्मेदारी हमेशा उन सभी ने निभाई। लेकिन मेरे केस में, मेरे पिता कुमार सानू हम में से किसी के भी टच में नहीं रहे। शुरुआत में उन्होंने मेरी परवरिश को लेकर एक वीडियो पोस्ट किया था। इसके बाद मेरे काम को सपोर्ट करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया, तो मुझे लगता है उनके अंदर मुझे लेकर काफी मिक्स्ड फीलिंग्स हैं।

PunjabKesari

 

उन्हें कोई अधिकार नहीं मेरे परिवरिश पर सवाल उठाने का 

जान कुमार सानू आगे कहा-मैंने कभी उन वीडियोज को नहीं देखा। मुझे लगता है कि किसी का ये अधिकार नहीं कि वह मेरी परवरिश पर सवाल उठा सके। हर किसी ने मुझे शो में देखा है और उन्होंने मेरी परवरिश की सराहना की है। मुझे लगता है कि मैं किसी को इसपर जवाब भी नहीं दूंगा। मैं तो कहूंगा कि किसी भी पिता को अपने बच्चों से इतनी नफरत नहीं करनी चाहिए। वह भी इतने लंबे समय तक।

PunjabKesari

आपके पार्टनर के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं, लेकिन आपसी सहमति से सभी यह सुनिश्चित करते हैं कि बच्चों पर इसका बुरा असर न पड़े। इसलिए मुझे ये और मजाकिया लगता है जब लोग मुझे नेपोटिज्म का प्रोडक्ट बोलते हैं। मैंने अपनी राह खुद बनाई है और आगे भी ऐसे ही बनाता रहूंगा।


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!