लॉकडाउन में उर्वशी रौतेला ने गौतम गुलाटी संग लिए सात फेरे! तस्वीरें हुईं वायरल

Edited By Smita Sharma, Updated: 04 Jul, 2020 04:12 PM

is urvashi rautela gets married to gautam gulati pictures viral

''बिग बाॅस'' के एक्स कंटेस्टेंट गौतम गुलाटी ने बाॅलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला से शादी कर ली है। कपल की वायरल हो रही तस्वीरें देख तो यही कहा जा सकता है. लेकिन क्या सच में ये दोनों एक हो गए हैं? दरअसल, गौतम ने उर्वशी संग अपनी शादी की तस्वीर शेयर की...

मुंबई: 'बिग बाॅस' के एक्स कंटेस्टेंट गौतम गुलाटी ने बाॅलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला से शादी कर ली है। कपल की वायरल हो रही तस्वीरें देख तो यही कहा जा सकता है. लेकिन क्या सच में ये दोनों एक हो गए हैं? दरअसल, गौतम ने उर्वशी संग अपनी शादी की तस्वीर शेयर की है।

PunjabKesari

तस्वीर में दोनों  फेरे लेते दिख रहे हैं। हीं एक और फोटो में दोनों रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ गौतम ने कैप्शन में लिखा-'शादी मुबारक नहीं बोलोगे?'गौतम और उर्वशी की ये तस्वीर देखकर फैन्स सरप्राइज हो गए हैं।

PunjabKesari

इन तस्वीरों के चर्चे हर तरफ हो रहे हैं हालांकि आपको बता दें कि इन दोनों की शादी असल में नहीं हुई है। ये तो जी5 की फिल्म 'वर्जिन भानुप्रिया' के सीन की तस्वीरें हैं। लुक की बात करें तो रेड कलर के लहंगे में खूबसूरत लग रही हैं। ब्राइडल लुक में उर्वशी कहर ढा रही हैं। वहीं गौतम क्रीम कलर की शेरवानी में हैंडसम दिख रहे हैं। 

PunjabKesari

फिल्म 'वर्जिन भानुप्रिया' की बात करें तो उर्वशी अर्बन शहर की सेमी-अर्बन लड़की बनी हैं, जिसने अपनी जिंदगी में सबकुछ किया है लेकिन सेक्स नहीं किया। भानुप्रिया की दोस्त उसे लड़कों के साथ अफेयर और बाकी बातों पर टिप्स देती है।

PunjabKesari

ऐसे ही उसकी मुलाकात गौतम के किरदार से होती है। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म वर्जिन भानुप्रिया को अजय लोहन ने बनाया है। ये जी 5 पर 16 जुलाई को रिलीज होगी।

PunjabKesari

बता दें कि गौतम गुलाटी को रियलिटी शो बिग बॉस से पहचान मिली थी। उन्होंने अपने दम पर इस शो को जीतकर सभी को अपना फैन बना लिया था। वहीं उर्वशी 'हेट स्टोरी 4', 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' और 'सनम रे' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!