Edited By Diksha Raghuwanshi, Updated: 12 Jul, 2023 10:51 AM

हर्षवर्धन राणे ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपनी लव लाइफ को लेकर बात की है
मुंबई। टीवी एक्टर आमीर अली की एक्स वाइफ संजीदा शेख इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस इन दिनों एक्टर हर्षवर्धन राणे को डेट कर रहीं हैं। कपल काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। हालांकी कपल ने अपने रिश्ते को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। लेकिन अब दोनों के सोशल मीडिया पोस्ट ने कपल की पोल खोल दी है।
‘सनम तेरी कसम’ फेम हर्षवर्धन राणे ने अपने इंस्टाग्राम पर जंगल सफारी की फोटोज शेयर की थी और ऐसी ही कुछ सेम फोटोज एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी देखी गई, जिससे साफ पता लग रहा है कि कपल एक साथ वेकेशन इंजॉय कर रहें थे। एक्ट्रेस ने सेम लोकेशन का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे जीप में अपनी बेटी के साथ मस्ती करती नजर आईं।
इन सब के चलते अब एक्टर ने इस मामले पर खुलकर बात की है। हर्षवर्धन राणे ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपनी लव लाइफ को लेकर बात की है। जब एक्टर से संजीदा शेख को लेकर सवाल किया गया तो एक्टर ने कहा कि वे जब कहीं भी उन्हे मिलती है तो वे उन्हे तुरंत गले लगा लेते हैं।
आपको बता दें कि संजीदा और हर्षवर्धन ने फिल्म 'तैश' में साथ में काम किया था। बात करें एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की तो उन्होंने एक्टर आमिर अली से साल 2012 में शादी की थी और शादी के 10 साल बाद कपल का तलाक हो गया था।