धमाल 4 की रफ्तार बढ़ी, रिलीज़ डेट खिसककर आई 10 जुलाई 2026 पर

Edited By Jyotsna Rawat, Updated: 10 Jun, 2026 01:37 PM

dhamaal 4 will now be released on july 10 2026

सरप्राइज किसे पसंद नहीं होते? और जब सरप्राइज़ में हो धमाल का तड़का, तो मनोरंजन की गारंटी तय है..

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। सरप्राइज किसे पसंद नहीं होते? और जब सरप्राइज़ में हो धमाल का तड़का, तो मनोरंजन की गारंटी तय है! हाल ही में मेकर्स ने दर्शकों को धमाल 4 की आइकॉनिक गैंग से रूबरू कराया था, जो उनकी अब तक की सबसे बड़ी ट्रेज़र हंट की शुरुआत थी। उत्साह को और बढ़ाते हुए, टीम ने अब फिल्म का शानदार गोल्डन लोगो जारी किया है और साथ ही घोषणा की है कि यह रोमांचक सफर उम्मीद से पहले सिनेमाघरों में दस्तक देने वाला है।

साल की सबसे जबरदस्त ट्रेज़र हंट के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि धमाल की टोली बड़े ठहाकों, और भी ज़्यादा पागलपन और एक यादगार सिनेमाई एडवेंचर के साथ 10 जुलाई 2026 को बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है।

हर उम्र के दर्शकों के लिए हंसी से भरपूर मनोरंजन का वादा करती धमाल 4 में दमदार कलाकारों की टोली नज़र आएगी, जिसमें अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी और संजय मिश्रा के साथ ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजलि आनंद, उपेंद्र लिमये, विजय पाटकर और रवि किशन शामिल हैं। यह शानदार स्टारकास्ट बेहताशा पागलपन, कॉमिक अफरा-तफरी और लगातार हंसी का माहौल रचने के लिए पूरी तरह तैयार है।

अपने सिग्नेचर हास्य, बड़े किरदारों और बेहद मनोरंजक परिस्थितियों के लिए मशहूर धमाल फ्रेंचाइज़ी की यह नई पेशकश एक संपूर्ण पारिवारिक मनोरंजन फिल्म बनने जा रही है और 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्मों में से एक मानी जा रही है।

गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ प्रस्तुत, देवगन फिल्म्स के सहयोग से, टी-सीरीज़ फिल्म्स, मारुति इंटरनेशनल और पैनोरमा स्टूडियोज़ प्रोडक्शन की फिल्म धमाल 4 का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है। फिल्म का निर्माण अजय देवगन, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अशोक ठकेरिया, इंद्र कुमार, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक ने किया है। धमाल 4 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!