लांछन लगते ही Ekta Kapoor ने लिखा क्रिप्टिक पोस्ट!राम कपूर पर साधा निशाना! बोलीं-'गैर पेशेवर एक्टर्स.. चुप होना..

Edited By Smita Sharma, Updated: 08 Jan, 2025 11:56 AM

is ekta kapoor slams ram kapoor after his bade achhe lagte hain comment

टीवी इंडस्ट्री की क्वीन एकता कपूर अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। एक्ट्रेस शब्दों को तोड़-मरोड़कर पेश नहीं करती हैं। फिर चाहे वो इंटरव्यू हो या फिर 'बिग बॉस', वो जानती हैं कि कैसे जवाब देना है। प्रोड्यूसर की बेबाकी के तो कलाकार संग जनता भी...

मुंबई: टीवी इंडस्ट्री की क्वीन एकता कपूर अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। एक्ट्रेस शब्दों को तोड़-मरोड़कर पेश नहीं करती हैं। फिर चाहे वो इंटरव्यू हो या फिर 'बिग बॉस', वो जानती हैं कि कैसे जवाब देना है।

PunjabKesari

प्रोड्यूसर की बेबाकी के तो कलाकार संग जनता भी फैन है। इस बीच एकता ने सोशल मीडिया पर स्टोरी पोस्ट कर कुछ ऐसा लिखा जिसे देख सब हैरान है। बातों-बात में एकता ने किसी टीवी एक्टर को अन प्रोफेशनल और चुप होने को कहा है। ये पोस्ट तब आया जब इंटरनेट पर राम कपूर का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जानते हैं पूरा मामला

PunjabKesari

एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा कि 'गैर पेशेवर एक्टर्स जो मेरे शोज के बारें में इंटरव्यू दे रहे हैं उन्हे अब चुप हो जाना चाहिए। गलत जानकारी और बनाई हुई कहानियां तब तक चल सकती हैं जबतक मैं इस पर खुलकर बात नहीं करती। लेकिन चुप रहने में ही मेरी गरिमा है।'

PunjabKesari

 प्रोड्यूसर का ये पोस्ट पर पढ़ सब हैरान है और अनुमान लगा रहे हैं क्या उन्होंने ये सब राम कपूर के लिए लिखा है? हालांकि इस पोस्ट में एकता कपूर ने किसी का नाम नहीं लिया।  दरअसल, राम कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' का एक किससिंग सीन पर बात की थी। इस दौरान एक्टर ने बताया था कि शो के प्रोड्यूसर एकता कपूर ये किसिंग सीन चाहती थी लेकिन राम ने पहले अपनी पत्नी से इस चीज की इजाजत लेनी चाही थी।

PunjabKesari

राम कपूर ने ये भी बोला कि उस समय साक्षी से पूछा कि अगर उन्हें इससे परेशानी या असहजता है तो वो इस बारे में एकता से बात करेंगे। राम ने ये भी बताया कि उनकी वाइफ गौतमी कपूर ने इसके लिए मंजूरी दी और साक्षी के पिता ने भी उन्हें फोन करके कहा कि उन्हें उनपर पूरा भरोसा है।बस फिर यही इंटरव्यू सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल होने लगा।


राजीव खंडेलवाल या पारस छाबड़ा !

 दूसरा अनुमान ये भी लगाया जा रहा है कि ये राजीव खंडेलवाल हो सकते हैं। उन्होंने कुछ समय पहले क्रिएटिविटी में संतुष्टि नहीं होने के बारे में बात की थी। दूसरा नाम पारस छाबड़ा का लिया जा रहा है। ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि पारस को 'नागिन' सीरियल के लिए संपर्क किया गया था लेकिन बालाजी की क्रिएटिव टीम के साथ उनका झगड़ा हो गया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Gujarat Titans

Delhi Capitals

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!