Khatron Ke Khiladi 11: अर्जुन बिजलानी ने जीती ट्राॅफी! दिव्यांका त्रिपाठी को धूल चटा बने विनर

Edited By Smita Sharma, Updated: 22 Sep, 2021 08:06 AM

is arjun bijlani lift the trophy of khatron ke khiladi 11

मंगलवार (21 सितंबर) को फिल्मसिटी में रियालिटी शो डर का ब्लाॅकबस्टर ''खतरों के खिलाड़ी 11'' का फिनाले शूट हुआ। फिनाले में सीजन का हर कंटेस्टेंट नजर आया। शूट होते ही इस सीजन के विजेता का नाम सामने आ गया। खबरें हैं कि इस सीजन की ट्राॅफी एक्टर अर्जुन...

मुंबई: मंगलवार (21 सितंबर) को फिल्मसिटी में रियालिटी शो डर का ब्लाॅकबस्टर 'खतरों के खिलाड़ी 11' का फिनाले शूट हुआ। फिनाले में सीजन का हर कंटेस्टेंट नजर आया। शूट होते ही इस सीजन के विजेता का नाम सामने आ गया। खबरें हैं कि इस सीजन की ट्राॅफी एक्टर अर्जुन बिजलानी ने अपने नाम की।

PunjabKesari

जी हां...हम ये पुख्ता तौर पर तो नहीं कह रहे है लेकिन सोशल मीडिया पर अर्जुन बिजलानी  की जीत का दावा किया जा रहा है और ये एक चर्चा का विषय बन गया है। खासतौर से इसलिए क्योंकि इस शो का संभावित विनर दिव्यांका त्रिपाठी को माना जा रहा था लेकिन अब अर्जुन ने एक्ट्रेस को पछाड़ जीत हासिल की। 

PunjabKesari

मनोरंजन जगत के ज्ञाता और टीवी पत्रकार सलिल अरुण कुमार ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ये जानकारी दी है कि इस बार खतरों के खिलाड़ी 11 के विजेता बने हैं अर्जुन बिजलानी।

PunjabKesari
अर्जुन बिजलानी ने टॉप 3 में विशाल आदित्य सिंह और दिव्यांका त्रिपाठी के साथ जगह बनाई थी। इन दोनों प्रतियोगियों ने अर्जुन बिजलानी को जमकर टक्कर दी थी लेकिन फिर भी अर्जुन बिजलानी ट्रॉफी उठाने में कामयाब रहे। दिव्यांका त्रिपाठी भी इस सीजन की सबसे मजबूत कंटेस्टेंट में से थीं. पहले टास्क से ही उन्होंने हर किसी पर ऐसी छाप छोड़ी कि रोहित शेट्टी भी उनकी हिम्मत के कायल हो गए थे।  दिव्यांका ने हर बार टास्क में बेहतरीन परफॉर्मेंस दी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!