सांसद हेमा मालिनी ने बाढ़ पीड़ितों का जाना हाल, बच्चों को बांटे चॉकलेट-बिस्किट

Edited By suman prajapati, Updated: 11 Sep, 2025 10:29 AM

hema malini visited flood victims distributed chocolates and biscuits

बॉलीवुड एक्ट्रेस और मथुरा से सांसद हेमा मालिनी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और राहत शिविरों में रह रहे लोगों से मुलाकात कर उनकी परेशानियों को समझा। इस दौरान उन्होंने अपने हाथों से लोगों को भोजन परोसा और बच्चों को दुलार कर उनके चेहरे पर...

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस और मथुरा से सांसद हेमा मालिनी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और राहत शिविरों में रह रहे लोगों से मुलाकात कर उनकी परेशानियों को समझा। इस दौरान उन्होंने अपने हाथों से लोगों को भोजन परोसा और बच्चों को दुलार कर उनके चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी।

PunjabKesari

गुरुकुल संस्कृत विश्वविद्यालय में बातचीत

हेमा मालिनी सबसे पहले जिलाधिकारी सीपी सिंह के साथ गुरुकुल संस्कृत विश्वविद्यालय स्थित राहत केंद्र पहुंचीं। वहां उन्होंने प्रभावित परिवारों से बातचीत की और उन्हें प्रसादी स्वरूप भोजन कराया। इस मौके पर एक्ट्रेस ने कहा कि वे शुरुआत से ही जिला प्रशासन के संपर्क में थीं और हालात पर लगातार नजर बनाए हुए थीं।

PunjabKesari

हेमा मालिनी ने खादर क्षेत्र में मकानों के निर्माण को गलत बताते हुए कहा कि इस मुद्दे पर वे अधिकारियों से बैठक कर चर्चा करेंगी। उन्होंने प्रशासन द्वारा किए गए राहत कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि समय पर मदद पहुंचाना बेहद सराहनीय है।

 

PunjabKesari

 

राहत शिविर में एक महिला की गोद से मासूम बच्चे को उठाकर हेमा ने खूब दुलार किया। वहीं, लक्ष्मी गार्डन मैरिज होम में मौजूद प्रभावित परिवारों से उन्होंने उनकी तकलीफें जानीं। सभी ने प्रशासन की व्यवस्थाओं खाना, पानी और ठहरने की सुविधाओं की तारीफ की।

वृंदावन और बिड़ला मंदिर धर्मशाला शिविर का दौरा

इसके बाद सांसद वृंदावन स्थित सुबती देवी इंटर कॉलेज पहुंचीं, जहां उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से हालचाल लिया। सांसद ने बच्चों को चॉकलेट, बिस्कुट और केले बांटे। करीब 20 मिनट तक उन्होंने प्रभावितों के बीच रहकर उनकी बातें सुनीं और भरोसा दिलाया कि केंद्र और राज्य सरकार हर संभव मदद करेगी।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!