हैरी पॉटर सीरीज की तीन फिल्मों में काम कर चुकी हैं हेजल कीच, चैट शो में किया खुलासा

Edited By Konika, Updated: 25 Sep, 2018 02:34 PM

hazel keech worked in series of harry potter

बॉलीवुड एक्ट्रेस और क्रिकेटर युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच हाल ही में एक चैट शो में पहुंचीं। यहां उन्होंने युवराज के साथ रोमांस, करियर और शादी के बाद के अनुभवों सहित कई बातों पर चर्चा की। बॉलीवुड प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए हेजल ने बताया कि...

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस और क्रिकेटर युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच हाल ही में एक चैट शो में पहुंचीं। यहां उन्होंने युवराज के साथ रोमांस, करियर और शादी के बाद के अनुभवों सहित कई बातों पर चर्चा की। बॉलीवुड प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए हेजल ने बताया कि वह हैरी पॉटर सीरीज की तीन फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट उन्होंने हैरी पॉटर सीरीज की तीन फिल्मों में काम किया है। उन्होंने फिल्म में हॉगवर्ट्स स्कूल की स्टूडेंट का रोल किया है। 

वह हैरी पॉटर के पार्ट 'हैरी पॉटर एंड फिलॉस्फर स्टोन', 'हैरी पॉटर एंड द चेंबर ऑफ सीक्रेट्स' और 'हैरी पॉटर एंड द प्रिजनर ऑफ अज़काबन' का हिस्सा रही हैं। चर्चित सीरीज के बारे में बात करते हुए शिबानी को हेजल ने बताया, "वह अनुभव बहुत शानदार था। पश्चिम की फिल्मों में पेशेवर लोगों की भरमार है। वे छोटी-छोटी चीजों को काफी गंभीरता से लेते हैं। उस समय हमें ट्यूशन और ट्यूटोरियल दिए जाते थे, क्योंकि बिना ट्रेनिंग 16 साल से कम उम्र के बच्चों से एक्ट कराना मुश्किल होता है। यह भी देखना पड़ता है कि हर बार मेकअप एक जैसा हो।"

 

PunjabKesari

 

हेजल कीच से युवराज सिंह की सबसे पसंदीदा पारी के बारे में पूछे जाने उन्होंने बताया कि उन्हें जनवरी 2017 में कटक में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 150 रनों की पारी सबसे ज्यादा पसंद है। इस दौरान हेजल भी स्टेडियम में मौजूद थीं। मैच में भारत को 15 रन से जीत हासिल हुई थी। युवराज ने आखिरी बार जून 2017 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ टीम इंडिया की ओर से वनडे मैच खेला था।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!