क्या शादी के 4 महीने बाद ही माँ बन गई हैं सुरभि चंदना! बच्चे को गोद में लिए शेयर की तस्वीर

Edited By Shivani Soni, Updated: 06 Aug, 2024 01:24 PM

has surbhi chandna become a mother just 4 months after marriage

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने हाल ही में अपने लंबे समय के ब्वॉयफ्रेंड करण शर्मा से शादी की है। इस जोड़ी की शादी जयपुर में धूमधाम से हुई थी। शादी के बाद, सुरभि और करण के जीवन में एक नई खुशी का आगमन हुआ है, जिसे एक्ट्रेस ने हाल ही में सोशल...

मुंबई: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने हाल ही में अपने लंबे समय के ब्वॉयफ्रेंड करण शर्मा से शादी की है। इस जोड़ी की शादी जयपुर में धूमधाम से हुई थी। शादी के बाद, सुरभि और करण के जीवन में एक नई खुशी का आगमन हुआ है, जिसे एक्ट्रेस ने हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

सुरभि, जो अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जानी जाती हैं, विशेष रूप से 'इश्कबाज़' में अनिका के किरदार के लिए प्रसिद्ध हैं, ने शादी के चार महीने बाद एक प्यारी सी खुशखबरी दी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में सुरभि एक छोटे बच्चे को गोद में लिए हुए नजर आ रही हैं। तस्वीरों में बच्चे का चेहरा इमोजी से छिपाया गया है।

PunjabKesari

दरअसल बता दें, एक्ट्रेस शादी के चार महीने बाद मम्मी नहीं बल्कि मासी बन गई हैं और उन्होंने  इस गुड न्यूज़ को एक पोस्ट के जरिए अपने फैंस के साथ साझा किया और लिखा, "मासी के रूप में प्रमोट होने से बेहद खुशी महसूस कर रही हूँ। मैं भाग्यशाली हूं कि यह प्यारा बच्चा मेरी शादी का हिस्सा बन सका, जब वह अपनी मम्मी के पेट में था। यह मेरा पहला मौका है जब मैंने एक छोटे बच्चे को पकड़ा है, और वह सबसे प्यारा बच्चा है।" वहीं  उनके फैंस भी उनकी खुशी में शामिल हो रहे हैं और उन्हें ढेर सारी बधाई दे रहे हैं।

PunjabKesari

सुरभि चंदना ने अपने करियर की शुरुआत 2009 में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से की थी। इसके बाद, उन्होंने 'संजीवनी', 'नागिन 5', और 'शेरदिल शेरगिल' जैसे कई हिट शोज में भी अभिनय किया है। 'इश्कबाज़' में शिवाय ओबेरॉय की पत्नी अनिका का रोल निभाकर उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया था।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!