'गुम हैं किसी के प्यार में' फेम भाविका शर्मा का सपना हुआ पूरा, 26 साल की उम्र में घर लाईं चमचमाती कार

Edited By suman prajapati, Updated: 15 Sep, 2024 10:51 AM

ghum hai kisi ke pyaar mein  fame bhavika sharma brought new car

'गुम हैं किसी के प्यार में' सीरियल में सावी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस भाविका शर्मा की खुशी इस वक्त सातवें आसमान पर है। हो भी क्यों न, आखिर एक्ट्रेस का एक बड़ा सपना पूरा हुआ है। 26 साल की भाविका ने हाल ही में बेशकीमती नई BMW कार  खरीदी है। इसकी...

बॉलीवुड तड़का टीम. 'गुम हैं किसी के प्यार में' सीरियल में सावी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस भाविका शर्मा की खुशी इस वक्त सातवें आसमान पर है। हो भी क्यों न, आखिर एक्ट्रेस का एक बड़ा सपना पूरा हुआ है। 26 साल की भाविका ने हाल ही में बेशकीमती नई BMW कार  खरीदी है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को दी है।

PunjabKesari
इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि भाविका अपनी नई कार के साथ एक से बढ़कर एक पोज दे रही हैं, जबकि वीडियो में वह कार के लिए डॉक्यूमेंट साइन करते हुए बेहद खुश नजर आ रही हैं। क्लिप में वह कहती हैं, आखिरकार मेरी नई कार। इसे कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा-सपने सच होते हैं। एक्ट्रेस के इस पोस्ट को देखने के बाद उनके फैंस वह करीबी उन्हें खूब बधाइयां दे रहे हैं।


 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bhavika sharma (@bhavikasharma53)


बताया जा रहा है कि भाविका शर्मा की इस कार की कीमत 75 लाख है। 

PunjabKesari

काम की बात कतरें तो भाविका शर्मा ने टीवी सीरियल परवरिश सीजन 2 से टीवी की दुनिया में कदम रखा था, जिसमें उन्होंने रिया गुप्ता का रोल निभाया था। इसके बाद वह 2017 में जीजी मां में नियति पुरोहित के रोल में नजर आईं। इसके अलावा वह वहीं मैडम सर सीरीज और गुम हैं किसी के प्यार में भी नजर आ चुकी हैं।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!