मैक्सिको की फातिमा बॉश बनीं मिस यूनिवर्स 2025, फाइनल राउंड में सवाल का जवाब देकर जीत लिया हर किसी का दिल

Edited By suman prajapati, Updated: 21 Nov, 2025 11:13 AM

fatima bosch of mexico became the winner of miss universe 2025

मिस यूनिवर्स 2025 का ग्रैंड फिनाले खत्म हो चुका है और इस बार दुनिया ने एक नई क्वीन का स्वागत किया। मैक्सिको की 25 वर्षीय फातिमा बॉश ने मिस यूनिवर्स 2025 का खिताब जीता है। जैसे ही मंच पर उनका नाम विनर के रूप में घोषित किया गया, पूरा एरिया तालियों,...

मुंबई. मिस यूनिवर्स 2025 का ग्रैंड फिनाले खत्म हो चुका है और इस बार दुनिया ने एक नई क्वीन का स्वागत किया। मैक्सिको की 25 वर्षीय फातिमा बॉश ने मिस यूनिवर्स 2025 का खिताब जीता है। जैसे ही मंच पर उनका नाम विनर के रूप में घोषित किया गया, पूरा एरिया तालियों, शोर और खुशी के नारों से गूंज उठा। लोग अपनी जगह से उठकर चिल्लाने लगे, कई दर्शक भावुक होकर रो पड़े और हर तरफ “फातिमा… फातिमा…” की गूंज सुनाई देने लगी।

PunjabKesari

 

जहां मेक्सिकन ब्यूटी फातिमा बॉश ने मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया। वहीं, पहली रनर-अप मिस थाईलैंड (प्रवीणर सिंह) रहीं, जिन्होंने पूरे कॉन्फिडेंस के साथ टॉप 2 तक जगह बनाई। तो सेकेंड रनर-अप मिस वेनेज़ुएला बनीं, जबकि थर्ड रनर-अप मिस फिलीपींस रहीं।

PunjabKesari
 

जब फातिमा आगे बढ़कर ताज लेने स्टेज पर पहुंचीं, उनके चेहरे पर उत्साह और हल्की घबराहट साफ झलक रही थी। 

अंतिम राउंड में दिए गए उनके जवाब ने फिनाले का माहौल पूरी तरह बदल दिया। उनके शब्दों ने न सिर्फ जजों बल्कि दर्शकों के दिलों को भी छू लिया।  फातिमा ने बताया कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने सालों मेहनत की और महीनों तक लगातार तैयारी की। जब उनके सिर पर ताज सजाया गया, तो उनकी आंखों में आंसू आ गए—ये पल वाकई किसी सपने जैसा महसूस हो रहा था।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Miss Universe (@missuniverse)

क्वेश्चन राउंड में फातिमा का दमदार जवाब

उनसे पूछा गया कि “2025 में महिलाओं को सबसे बड़ी चुनौतियां क्या हैं, और मिस यूनिवर्स के रूप में वे महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल कैसे बनाएंगी?”

फातिमा ने जवाब में कहा- आज भी महिलाएं सुरक्षा, अवसरों की कमी और सम्मान जैसे मुद्दों से जूझ रही हैं। लेकिन नई पीढ़ी अब चुप नहीं रहती- वे अन्याय के खिलाफ बोलती हैं। महिलाएं अब नेतृत्व संभालने के लिए आगे आ रही हैं और उन चर्चाओं को बदल रही हैं, जिनसे उन्हें वर्षों तक दूर रखा गया था।
भीड़ ने उनके जवाब का स्वागत जोरदार तालियों से किया। उसी समय हर किसी को महसूस हो गया था कि फातिमा बाकी कंटेस्टेंट्स से एक अलग और ऊंचे स्तर पर पहुंच चुकी हैं।


लाइव इवेंट में ‘DUMP HEAD’ कहे जाने का विवाद

इस फिनाले से जुड़ी एक और चौंकाने वाली बात ने काफी बहस छेड़ दी थी। इवेंट के दौरान एक आयोजक ने लाइव कैमरे पर फातिमा को “Dump Head” कह दिया था। यह क्लिप वायरल हुई और सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे उनकी बेइज्जती बताते हुए आयोजकों की कड़ी आलोचना की। हालांकि बाद में टीम ने इसे मजाक बताया, लेकिन फैंस ने इसे असंवेदनशील और अनुचित कहा। इस विवाद के बीच फातिमा पर दबाव भी बढ़ा था, लेकिन उन्होंने साबित कर दिया कि किसी की टिप्पणी उनके आत्मविश्वास को नहीं हिला सकती।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!