मशहूर इंफ्लुएंसर के घर करोड़ों की चोरी, चोर का सुराग देने वाले को मिलेंगे 16 करोड़ 11 लाख

Edited By Smita Sharma, Updated: 31 Dec, 2024 02:22 PM

famous millionaire influencer shafira huang 10 million pounds heist

मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर शफीरा हुआंग के घर में करोड़ों की चोरी हो गई है। उत्तरी लंदन के प्रिमरोज हिल में स्थित उनके बंगले से 10 मिलियन पाउंड (107 करोड़ 45 लाख) से ज्यादा की चोरी हुई है। चोर ने उनके लग्जरी आइटम भी चुराए हैं, इस बात की जानकारी...

लंदन: मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर शफीरा हुआंग के घर में करोड़ों की चोरी हो गई है। उत्तरी लंदन के प्रिमरोज हिल में स्थित उनके बंगले से 10 मिलियन पाउंड (107 करोड़ 45 लाख) से ज्यादा की चोरी हुई है। चोर ने उनके लग्जरी आइटम भी चुराए हैं, इस बात की जानकारी इंफ्लुएंसर ने अपने फैंस को सोशल मीडिया पर दी। 

PunjabKesari

शफीरा ने पुलिस जांच में बताया कि घटना के दौरान वो अपने घर पर नहीं थीं। चोर उनके बंगले में दूसरी मंजिल की खिड़की से घुसा। वहीं पुलिस घर के सीसीटीवी को खंगाल रही है। साथ ही संदिग्ध चोर की उम्र 20-30 उम्र के बीच की बताई जा रही है। चोरी के दौरान उसके हाथ में बंदूक थी और उसने हुडी, कार्गो पैंट और ग्रे कैप पहनी हुई थी।वहीं पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

PunjabKesari 

चोर का पता देने वाले को मिलेगा ये इनाम

वहीं दूसरी ओर शफीरा के पति ने चोर का पता लगाने वाले को इनाम देने की घोषणा भी कर दी है। उन्होंने घोषणा की है कि जो भी चोर का पता पुलिस को देगा उसे 1.5 मिलियन पाउंड (16 करोड़ 11 लाख) इनाम दिया जाएगा। इसमें चोरी की गई वस्तुओं में से 10% भी दिए जाएंगे।

शफीरा सोशल मीडिया पर अपनी आलीशान लाइफस्टाइल दिखाने के लिए काफी मशहूर हैं। सोशल मीडिया पर उनके 13 हजार फॉलोअर्स हैं। साथ ही शफीरा आए दिन अपने लग्जरी टूर की फोटोज और वीडियोज भी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने चोरी की घटना भी अपने फैंस के साथ शेयर की।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!