एस्ट्रोलॉजर के कहने पर एकता ने बेटे का रखा ये नाम, पापा ज‍ितेंद्र से भी है खास कनेक्शन

Edited By Smita Sharma, Updated: 01 Feb, 2019 10:48 AM

ekta kapoor name her son ravie kapoor

फेमस प्रोड्यूसर एकता कपूर एकता कपूर सेरोगेसी से एक बेटे की मां बन गई। वैसे तो एकता ने अभी तक शादी नहीं की है, लेकिन सेरोगेसी ने उनका मां बनने का सपना जरूर पूरा कर लिया है। एकता के पहले बच्चे का जन्म 27 जनवरी को सरोगेसी के जरिए हुआ।

मुंबई: फेमस प्रोड्यूसर एकता कपूर सेरोगेसी से एक बेटे की मां बन गई। वैसे तो एकता ने अभी तक शादी नहीं की है, लेकिन सेरोगेसी ने उनका मां बनने का सपना जरूर पूरा कर लिया है। एकता के पहले बच्चे का जन्म 27 जनवरी को सरोगेसी के जरिए हुआ। बेटे के जन्म की खबर मिलते ही टीवी और फिल्म जगत से एकता को बधाइयां मिलनी शुरू हो गई हैं। वहीं अब एकता ने बेटे का नाम भी रखा लिया है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Pls send ur love and blessings for lil ravie. ! JAI MATA DI JAI BALAJI

A post shared by Ek❤️ (@ektaravikapoor) on Jan 31, 2019 at 3:49am PST

 

एकता ने सोशल मीड‍िया पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने बेटे का नाम रव‍ि कपूर रखा है। एकता ने ल‍िखा,"ईश्वर की कृपा से मुझे कर‍ियर में बहुत कामयाबी मिली लेकिन मेरी ज‍िंदगी में ईश्वर की तरफ से द‍िया ये तोहफा सबसे खास है। ये समय मेरे पूरे परिवार के ल‍िए बेहद खास है। मैं एक नई जर्नी की शुरुआत करने जा रही हूं। इस दुन‍िया में मेरे बेटे रव‍ि कपूर के साथ ज‍िंदगी के नए सफर की ये शुरुआत है। "

PunjabKesari

 

इस नाम को रखने के पीछे ये है वजह

बता दें कि इस नाम को रखने की वजह एकता के पापा ज‍ितेंद्र हैं। दरअसल, रव‍ि ज‍ितेंद्र का र‍ियल नाम है। उन्होंने इंडस्ट्री में आने के बाद अपना नाम बदल लि‍या था। एकता ने अपने बेटे को पापा का नाम दिया है।

PunjabKesari

एस्ट्रोलॉजर की सलाह के बाद रखा नाम

एकता एस्ट्रोलॉजी में यकीन रखती हैं। मशहूर एस्ट्रोलॉजर संजय बी जुमानी ने स्पॉटबॉय को बताया कि एकता के बेटे के लिए उनके नाम की स्पेलिंग में अंग्रेजी का E होना उसे फायदा पहुंचाएगा। एकता ने अपने बेटे के नाम की जो स्पेलिंग शेयर की है उसमें उन्होंने Ravie लिखा है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!