फिर मुसीबतों में घिरे शिल्पा शेट्टी के पति, ईडी ने की राज कुंद्रा के ठिकानों पर छापेमारी

Edited By suman prajapati, Updated: 29 Nov, 2024 01:54 PM

ed raids shilpa shetty s husband raj kundra s premises

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति व एक्टर राज कुंद्रा का विवादों से गहरा नाता है। पिछली बार एक्टर अश्लील वीडियो मामले में काफी विवादों में आए थे। जहां तक कि उन्हें जेल की हवा भी खानी पड़ी थी। वहीं, अब एक बार फिर राज मुसीबतों में फंसते दिख रहे हैं।...

मुंबई. एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति व एक्टर राज कुंद्रा का विवादों से गहरा नाता है। पिछली बार एक्टर अश्लील वीडियो मामले में काफी विवादों में आए थे। जहां तक कि उन्हें जेल की हवा भी खानी पड़ी थी। वहीं, अब एक बार फिर राज मुसीबतों में फंसते दिख रहे हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एडल्ट से जुड़े मामले में राज कुंद्रा के अन्य ठिकानों और दफ्तरों में छापेमारी की है।


राज कुंद्रा के सांताक्रूज स्थित निवास स्थान पर शुक्रवार को ईडी की रेड पड़ी है। जानकारी के मुताबिक ये रेड सुबह 6 बजे से चल रही है। जांच एजेंसी 15 लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन चला रही है। महाराष्ट्र सहित उत्तरप्रदेश के कई जगहों पर सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई की जा रही है। 


बता दें कि शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर बिटकाइन के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगे हैं। जिसके चलते ईडी ने इस मामले की जांच की थी। जिसके बाद 3 अक्तूबर को ईडी ने शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को जुहू के बंगले और पुणे के फार्महाउस को खाली करने का नोटिस दिया गया था। इस नोटिस के खिलाफ राज कुंद्रा ने मुंबई हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। 27 नवंबर को ईडी ने रेड का नोटिस दिया था। हालांकि कोर्ट की सुनवाई के चलते ये रेड आज 29 नवंबर को हुई है। छापेमारी के लिए ईडी की टीम सुबह 6 बजे से ही राज कुंद्रा के घर पहुंच गई थी। 

क्या है मामला
दरअसल, साल 2017 में गेन बिटकॉइन नाम से एक इनवेस्टमेंट कंपनी लॉन्च की गई थी। इस कंपनी में बिटकॉइन को माइन करने के लिए लोगों से इनवेस्ट कराया गया था। जिसके बदले लोगों को 10 प्रतिशत का हैवी रिटर्न देने का वादा था। इस पोंजी स्कीम लोगों ने खूब पैसा लगाया, लेकिन 1 साल बाद ही 2018 में इस कंपनी की पोल खुल गई। जब लोगों का लगा पैसा डूबने लगा तो शिकायतें दर्ज हुईं। इसके बाद 2018 और 2019 में महाराष्ट्र पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की। जब ये मामला ईडी के पास पहुंचा तो अमित भारद्वाज समेत कई लोगों की गिरफ्तारी की गई। इसी दौरान इस स्कैम के मास्टरमाइंड अमित भारद्वाज के खाते से 285 बिटकॉइन राज कुंद्रा को भेजे गए थे। जिसके बाद राज कुंद्रा का नाम भी इस मामले में शामिल हो गया। इन बिटकॉइन की कीमत 150 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अब इसी मामले में ईडी ने राज कुंद्रा के घर छापेमारी की है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!