First Pic: दृष्टि धामी ने दिखाई 12 दिन की बेटी की झलक, लाडली को सीने से चिपकाई दिखीं मां

Edited By Smita Sharma, Updated: 04 Nov, 2024 04:08 PM

drashti dhami shares baby girl first glimpse actress holds her close to heart

टीवी एक्ट्रेस दृष्टि धामी की शादी के 9 साल सूनी गोद भरी। एक्ट्रेस ने पिछले महीने 22 अक्टूबर को प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। वहीं अब बेटी के जन्म के कुछ दिनों बाद ही एक्ट्रेस ने फैंस को उसकी पहली झलक दिखा दी है। दृष्टि ने बेटी की तस्वीर शेयर करते हुए...

मुंबई:टीवी एक्ट्रेस दृष्टि धामी की शादी के 9 साल सूनी गोद भरी। एक्ट्रेस ने पिछले महीने 22 अक्टूबर को प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। वहीं अब बेटी के जन्म के कुछ दिनों बाद ही एक्ट्रेस ने फैंस को उसकी पहली झलक दिखा दी है। दृष्टि ने बेटी की तस्वीर शेयर करते हुए अपने फैंस को दीपावली की बधाई दी है।

PunjabKesari

सामने आई तस्वीर में दृष्टि पर हसबैंड नीरज और बेटी के साथ नजर आ रही हैं। दृष्टि अपनी नन्हीं राजकुमारी को सीने से चिपकाए दिख रही हैं। इस प्यारी तस्वीर के साथ दृष्टि ने लिखा-सभी पार्टियों में थोड़ी देर हो जाएगी!!फिर भी...मेरी और मेरी और मेरी तरफ़ से दिवाली की शुभकामनाएँ 👶🏻आपको और आपके 🪔♥️🧿। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Drashti Dhami 💜 (@dhamidrashti)

 

बता दें कि नीरज खेमका और दृष्टि ने साल 2015 में शादी रचाई थी।  दृष्टि धामी ने जून 14 में प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था।दृष्टि ने 22 अक्टूबर 2024 को बेटी को जन्म दिया। मां बनने का ऐलान उनके पति नीरज खेमका ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया था। उन्होंने लिखा था-'सीधा हेवेन (स्वर्ग) से हमारे दिलों में, एक पूरी नई जिंदगी एक नई शुरुआत।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो दृष्टि धामी विवियन डीसेन के साथ टीवी सीरियल 'मधुबाला' को लेकर खूब चर्चा में रहीं। आखिरी बार वो 'दुरंगा' सीरीज में नजर आई थीं। इससे पहले वह 'मधुबाला', 'सिलसिला बदलते रिश्तों का', 'गीत हुई सबसे पराई', 'एक था राजा एक थी रानी', 'परदेश में है मेरा दिल' जैसे शोज़ में नजर आ चुकी हैं।
 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!