सादा और सिंपल रहने वाले निरहुआ की लगजीरियस लाइफ

Edited By Jyotsna Rawat, Updated: 23 Nov, 2022 11:41 AM

dinesh lal yadav net worth

भोजपुरी फिल्म जगत के जाने माने एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को हम सभी जानते है। उन्होंने कड़ी मेहनत और लगन के दम पर आज अपना नाम सिनेमा जगत में  खड़ा किया है। उनके फेंस भी उनकी एक्टिंग के कायल हैं। लेकिन यहां तक का सफर तय करना उनके लिए आसान नहीं...

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। भोजपुरी फिल्म जगत के जाने माने एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को हम सभी जानते है। उन्होंने कड़ी मेहनत और लगन के दम पर आज अपना नाम सिनेमा जगत में  खड़ा किया है। जिससे आज पूरे देश उन्हें जाना और पहचाना जाता है।  उनके फेंस भी उनकी एक्टिंग के कायल हैं। लेकिन यहां तक का सफर तय करना उनके लिए आसान नहीं रहा। कभी महीने के 3500 रूपये कमाने वाले निरहुआ आज 6 करोड़ 67 लाख के मालिक है। उनके पास मुम्बई में एक फ्लैट है, जिस अकेेले की कीमत करीब 5 करोड़ रूपये हैै।

सिंपल रहना है पसंद 

अपने फिल्मी करियर की शुरुआत में  उन्हें काफी  दिक्कतों का सामना करना पड़ा,  लेकिन अपना कड़ी मेहनत के दम पर निरहुआ ने भोजपुरी सिनेमा में एक ऊंचा नाम कमाया। अपनी रियल लाइफ मेें वे काफी सादा और सिंपल रहना पसंद करते है। लेकिन असल में उनकी लाइफ काफी लगजीरिस है। उनके पास गांव में ही करीब 15 लाख की जमींन है। वहीं गोरखपुर में वह 65 लाख के घर के मालिक है। दिनेश लाल यादव  42 लाख की रेंज रोवर में घूमते हैं। वहीं दुपहिया वाहनों में उनके पास फॉरच्यूनर और पल्सर जैसी बाइक है।

लगजीरियस लाइफ 

जिनकी अपनी एक अलग ही शान है। उनके पास कई नामी कंपनियों के शेयर भी है। निरहुआ ने अपने फिल्मी करियर में करीब 50 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उनके एक फिल्म में काम करने का चार्ज करीब 40 से 50 लाख रूपये है। हांलाकि जब से उन्होंने राजनीति का दामन थामा है उनकी कमाई में और इजाफा हो गया है। भोजपुरी स्टार निरहुआ का असली नाम दिनेश लाल यादव हेैं लेकिन उन्हें निरहुआ के नाम से ही जाता है।उनके फेंस उन्हें इसी नाम से बुलाना पसंद करते है। 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!