अस्पताल से डिस्चार्ज हुए धर्मेंद्र और गोविंदा, दिल्ली बम ब्लास्ट में पायल घोष की फ्रेंड की मौत..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Edited By suman prajapati, Updated: 12 Nov, 2025 05:54 PM

dharmendra and govinda discharged from hospital read another big news

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र आखिरकार कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद डिस्चार्ज हो गए हैं। लंबे समय से इलाज करा रहे धर्मेंद्र की हालत में अब काफी सुधार देखने को मिला है, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।...

मुंबई. बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र आखिरकार कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद डिस्चार्ज हो गए हैं। लंबे समय से इलाज करा रहे धर्मेंद्र की हालत में अब काफी सुधार देखने को मिला है, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। तो दूसरी तरफ एक्टर गोविंदा को 12 नवंबर की देर रात मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती किया गया था। यह खबर सामने आते ही उनके फैंस चिंता में पड़ गए थे। वहीं, अब उन्हें भी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज मिल गया है। तो इधर हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल घोष ने खुलासा किया कि 10 नवंबर को दिल्ली के लाल किला के पास बम ब्लास्ट की घटना में उन्होंने भी अपनी बेहद करीबी को खो दिया। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...
 

 

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए धर्मेंद्र, पहला वीडियो आया सामने, डॉक्टर बोले- अब घर पर चलेगा इलाज  

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र आखिरकार कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद डिस्चार्ज हो गए हैं। लंबे समय से इलाज करा रहे धर्मेंद्र की हालत में अब काफी सुधार देखने को मिला है, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। डॉक्टरों के अनुसार, अब उनका आगे का इलाज घर पर ही जारी रहेगा। इतना ही अस्पताल से डिस्चार्ज का नया वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।


दिल्ली बम ब्लास्ट में इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोई स्कूल फ्रेंड, एक हफ्ते पहले हुई थी बात, बोलीं-विश्वास नहीं हो रहा कि वह अब नहीं रहीं


10 नवंबर को दिल्ली के लाल किला के पास हुए कार धमाके ने पूरे देश को दहलाकर रख दिया है। यह धमाका सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल के पास ह्युंडई i20 में हुआ, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए हैं। ब्लास्ट में अपने परिजनों के खोने के बाद उनके परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। सामने आए वीडियोज में पीड़ितों के परिवारों का दर्द नहीं देखा जाता। वहीं, इस भयानक हादसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल घोष ने भी अपनी बेहद करीबी को खो दिया, जिसका खुलासा करते हुए हुए उन्होंने अपना दर्द बयां किया है।

 

गाते-गाते अचानक स्टेज पर बेहोश होकर गिर पड़ीं ये फेमस सिंगर, फैंस के उड़े होश
साउथ कोरिया की मशहूर सिंगर और परफॉर्मर ह्यूना (HyunA) के साथ हाल ही में एक हादसा हो गया। रविवार, 9 नवंबर को मकाऊ में आयोजित “Waterbomb 2025” म्यूजिक फेस्टिवल के दौरान सिंगर स्टेज पर अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं। यह घटना लाइव परफॉर्मेंस के दौरान हुई, जिससे दर्शक और उनके फैंस काफी घबरा गए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होते ही उनकी तबीयत को लेकर चिंता बढ़ गई और सब उनका हाल पूछते नजर आ रहे हैं।

 

अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौटे धर्मेंद्र को मिलने पहुंचे भाई, हेल्थ कंडीशन को लेकर बोले- वो पहले से बहुत ठीक
बॉलीवुड की ही-मैन यानी एक्टर धर्मेंद्र इन दिनों अपने स्वास्थ्य को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। सांस लेने की तकलीफ के एक्टर को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था, जहां करीब 11 दिनों तक एडमिट रहने के बाद आज उन्हें डिस्चार्ज मिल गया है। बताया जा रहा है कि अब धर्मेंद्र की हालत स्थिर है और उनका आगे का इलाज घर पर ही जारी रहेगा। वहीं, अब घर लौटने के बाद एक्टर के भाई फिल्म निर्देशक और निर्माता गुड्डू धनोआ उनसे मिलने पहुंचे और उन्होंने धरम जी की सेहत को लेकर जानकारी शेयर की है।

अर्जुन ने शेयर की पिता बोनी कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें,  कथित बॉयफ्रेंड शिखर की बांहों में पोज देती जाह्नवी ने खींचा सबका ध्यान

बॉलीवुड के मशहूर निर्माता बोनी कपूर ने सोमवार, 11 नवंबर को अपना 70वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस खास मौके पर उनका पूरा परिवार एक साथ नजर आया और खूब जश्न हुआ। अब इस सेलिब्रेशन की कई खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें कपूर फैमिली की जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है।
 

गोविंदा को अस्पताल से मिली छुट्टी, डिस्चार्ज के बाद मीडिया को खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट
 

एक्टर गोविंदा को 12 नवंबर की देर रात मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती किया गया था। यह खबर सामने आते ही उनके फैंस चिंता में पड़ गए थे। वहीं, अब हाल ही में उन्हें लेकर राहत की खबर सामने आई है। गोविंदा अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं और इसके बाद वह खुद मीडिया के सामने आए और अपना हेल्थ अपडेट दिया। 

 

पीठ, गर्दन, सीने, कंधों के दर्द से परेशान होकर शर्लिन ने करवाई ब्रेस्ट इम्प्लांट रिमूवल सर्जरी, बोलीं- जैसी हूं, वैसे ही खुद को अपनाती हूं

अपने बोल्ड लुक्स को लेकर चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने हाल ही में अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने तकलीफ में होने का खुलासा किया। एक्ट्रेस ने बताया कि वह काफी समय से पीठ, गर्दन, सीने, कंधों में दर्द को झेल रही थी। उन्हें ये दर्द हैवी ब्रेस्ट इम्प्लांट की वजह से हो रहा था और अब वो ब्रेस्ट इम्प्लांट हटवा रही हैं। शर्लिन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया। 


जिंदगी की सबसे अहम इंसान..Zarine Khan की प्रेयर मीट में संजय खान ने दी भावुक स्पीच, फूट-फूटकर रोई बेटी सुजैन

मशहूर एक्टर संजय खान की पत्नी और एक्ट्रेस जरीन अली खान अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उनका 7 नवंबर को निधन हो गया, जिसके बाद 10 नवंबर को मुंबई में उनकी प्रार्थना सभा (प्रेयर मीट) आयोजित की गई, जिसमें फिल्म जगत के कई बड़े सितारे शामिल हुए। वहीं, जरीन के निधन के बाद परिवार उनकी यादों से नहीं उबर पा रहा है। हाल ही में दिवंगत एक्ट्रेस की बेटी ने प्रेयर मीट से एक वीडियो शेयर किया, जिसे देख हर कोई भावुक होता नजर आ रहा है।

 

रणवीर सिंह की 'धुरंधर' पर दिखा दिल्ली बम ब्लास्ट की घटना का असर, पोस्टपोन हुआ ट्रेलर लॉन्च

दिल्ली के लाल किला ब्लास्ट ने पूरे देश को गहरे सदमे में डाल दिया है। इस घटना ने आम नागरिकों के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री को भी झकझोर दिया। वहीं, इस हादसे से आहत गायक मीका सिंह ने दिल्ली में होने वाला अपना शो रद्द कर दिया। तो वहीं, रणवीर सिंह की आने वाली एक्शन-थ्रिलर फिल्म धुरंधर पर भी इस दुखद घटना का असर पड़ा है। 

 


Bigg Boss 19: गेंडा है तू, गेंडा!..फरहाना ने शहबाज पर की घटिया टिप्पणी, खौला गर्लफ्रेंड का खून, बोलीं-शर्म आनी चाहिए तुम्हें  


टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में इन दिनों लगातार झगड़े और विवाद देखने को मिल रहे हैं। अब घर के अंदर बॉडी शेमिंग एक गंभीर मुद्दा बन गया है। पहले अशनूर कौर इस का शिकार बनी थीं और अब शहबाज बदेशा को लेकर यह विवाद सामने आया है। हाल ही में फरहाना ने शहबाज पर व्यक्तिगत टिप्पणी की, जिससे मामला और बिगड़ गया। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!