Edited By suman prajapati, Updated: 12 Dec, 2024 04:59 PM
![dhanush wishes ex father in law rajinikanth on his birthday in a special way](https://img.punjabkesari.in/multimedia/914/0/0X0/0/static.punjabkesari.in/2024_12image_16_58_045964566super1-ll.jpg)
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत का आज बर्थडे है। 12 दिसंबर को दिग्गज एक्टर अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें सोशल मीडिया पर फैंस और करीबियों की लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं। इसी बीच रजनीकांत के एक्स दामाद व एक्टर धनुष ने भी उन्हें...
मुंबई. साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत का आज बर्थडे है। 12 दिसंबर को दिग्गज एक्टर अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें सोशल मीडिया पर फैंस और करीबियों की लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं। इसी बीच रजनीकांत के एक्स दामाद व एक्टर धनुष ने भी उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या के पूर्व पति का ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
धनुष ने अपने एक्स अकाउंट पर रजनीकांत को बधाई देते हुए लिखा, "एक और केवल एक, सुपर वन को जन्मदिन की शुभकामनाएं... सुपरस्टार... फिनोमिनल, जिन्होंने मास और स्टाइल को फिर से परिभाषित किया... मेरे थलाइवा, रजनीकांत सर।" धनुष का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है और फैंस इस पर रिएक्ट भी करते नजर आ रहे हैं।
रजनीकांत की बेटी से धनुष का हुआ था तलाक
बता दें, धनुष की शादी साल 2002 में रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत से हुई थी। हालांकि, उनका ये रिश्ता ज्यादा समय तक टिक नहीं पाया। दोनों ने साल 2022 में अपने तलाक की घोषणा की थी और 2024 में दोनों ऑफिशियली अलग हो गए। हालांकि, पत्नी ऐश्वर्या से अलग होने के बाद भी धनुष अपने एक्स ससुर यानी रजनीकांत के साथ खास बॉन्ड शेयर करते हैं और उन्हें अपनी सबसे बड़ी प्रेरणा मानते हैं।