कुर्ता पजामा और टोपोर...देवोलीना भट्टाचार्जी ने अन्नप्राशन पर पहली बार कराया बेटे जॉय का दीदार, हूबहू पति शहनवाज शेख पर हैं नैन नक्श

Edited By Smita Sharma, Updated: 10 Jun, 2025 10:34 PM

devoleena bhattacharjee introduces son joy on annaprashan

टीवी की 'गोपी बहू' यानि देवोलिना भट्टाचार्जी इस समय मदरहुड लाइफ एंजाॅय कर रही हैं। जन्म से लेकर अब तक देवोलिना ने अपने लाडले जाॅय का चेहरा फैंस से छिपाया था। लेकिन अब लगभग 6 महीने बाद देवोलीना ने बेटे जॉय का चेहरा दुनिया को दिखा दिया है। एक्ट्रेस ने...

मुंबई: टीवी की 'गोपी बहू' यानि देवोलिना भट्टाचार्जी इस समय मदरहुड लाइफ एंजाॅय कर रही हैं। जन्म से लेकर अब तक देवोलिना ने अपने लाडले जाॅय का चेहरा फैंस से छिपाया था। लेकिन अब लगभग 6 महीने बाद देवोलीना ने बेटे जॉय का चेहरा दुनिया को दिखा दिया है।

PunjabKesari

 

एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर बेटे के अन्नप्राशन संस्कार की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनके शहजादे जॉय का क्यूट फेस लोगों को देखने को मिला है। तस्वीरों में 6 महीने के जॉय को सफेद रंग के कुर्ते पायजामे में देवोलिना भट्टाचार्जी ने गोद में बिठाया हुआ है।

PunjabKesari

वो बहुत बंगाली लुक में बहुत प्यारा लग रहा है। देवोलीना के साथ उनके पति शहनवाज शेख अपने पेट डॉग को पकड़े दिखाई दे रहे हैं। साड़ी में देवोलीना बेहद सुदंर लग रही हैं और उनके पति शहनवाज ने भी कुर्त पायजामे के साथ जैकेट पहन रखी है।

 

PunjabKesari

देवोलिना भट्टाचार्जी ने भले ही मुस्लिम लड़के से शादी की है, लेकिन वो हर वो रस्म करती हैं, जो उनके परिवार में होती है। देवोलिना भट्टाचार्जी ने  अपने बेटे जॉय का बंगाली रीति-रिवाज से अन्नप्राशन संस्कार किया जिसमें उनके परिवारवालों के अलावा उनके कुछ इंडस्ट्री के क्लोज फ्रेंड्स भी शामिल हुए।

PunjabKesari

देवोलिना भट्टाचार्जी के देवर का रोल निभाने वाले एक्टर विशाल सिंह और उनकी एक्ट्रेस की ऑनस्क्रीन बहन यानि भवानी प्रोहित दवे भी  उनके बेटे की इस खास रस्म का हिस्सा बने।

PunjabKesari

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!