बेटी के जन्मदिन के बाद दीपिका-रणवीर ने की जमकर पार्टी, इंटरनेट पर आते ही वायरल हुई तस्वीर

Edited By suman prajapati, Updated: 14 Sep, 2025 07:28 PM

deepika ranveer had a great party after their daughter s birthday

बॉलीवुड कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इन दिनों पेरेंटिंग एंजॉय कर रहे हैं। हाल ही में कपल ने अपनी बेटी दुआ का पहला जन्मदिन मनाया, जिसका जन्म 8 सितंबर, 2024 को हुआ था। वहीं, बेटी के बर्थडे के बाद दीपवीर को मुंबई में डिनर डेट एंजॉय करते हुए देखा...

मुंबई. बॉलीवुड कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इन दिनों पेरेंटिंग एंजॉय कर रहे हैं। हाल ही में कपल ने अपनी बेटी दुआ का पहला जन्मदिन मनाया, जिसका जन्म 8 सितंबर, 2024 को हुआ था। वहीं, बेटी के बर्थडे के बाद दीपवीर को मुंबई में डिनर डेट एंजॉय करते हुए देखा गया, जिसकी तस्वीर अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

 

PunjabKesari

 


दरअसल, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मिशेलिन स्टार शेफ गरिमा अरोड़ा और रियाज अमलानी के मॉर्डन थाई रेस्टोरेंट, बैंग मुंबई में डिनर डेट के लिए पहुंचे। इस दौरान दोनों शेफ के साथ पोज देते नजर आए। 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manav Khanna (@manavkhanna93)


लुक की बात करें तो इस मौके पर दीपिका ने एक ब्लैक कलर का टॉप पहना, जिसमें वह काफी स्टाइलिश लगीं। जबकि रणवीर एक सफेद शर्ट में बेहद हैंडसम लग रहे थे। 
 

एक साल की हुई बेटी दुआ
  
बता दें, दीपिका-रणवीर की बेटी दुआ पादुकोण 8 सितंबर को एक साल की हो गई हैं। इस खास दिन दीपिका ने अपने हाथों से स्वादिष्ट चॉकलेट केक बनाया था, जिसकी तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मेरी प्रेम भाषा? अपनी बेटी के पहले जन्मदिन के लिए केक बनाना।" वहीं रणवीर सिंह अपनी पत्नी की तारीफ करते हुे कमेंट किया, "बेस्ट मम्मा।"

 

रणवीर-दीपिका का काम  
काम की बात करें तो रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म धुरंधर में नजर आएंगे। इसका निर्देशन आदित्य धर ने किया है। वहीं दीपिका पादुकोण को आखिरी बार सिंघम अगेन में देखा गया था। अब वह जल्द ही अल्लू अर्जुन के साथ AA22xA6 में नजर आएंगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!