'Live Love Laugh' इवेंट में छाईं दीपिका पादुकोण, ऑल व्हाइट लुक में दिखीं ग्लैमरस

Edited By Smita Sharma, Updated: 16 Sep, 2019 09:32 AM

deepika padukone at live love laugh foundation event

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण कभी भी अपने फैशन सेंस से फैंस को निराश नहीं करती। दीपिका का साड़ी लुक हो या वेस्टर्न आउटफिट वह हर लुक में कमाल की लगती हैं।  हाल ही में एक बार फिर दीपिका की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं, जिनमें वह बेहद ही स्टाइलिश दिख रही हैं।

मुंबई: एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण कभी भी अपने फैशन सेंस से फैंस को निराश नहीं करती। दीपिका का साड़ी लुक हो या वेस्टर्न आउटफिट वह हर लुक में कमाल की लगती हैं।  हाल ही में एक बार फिर दीपिका की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं, जिनमें वह बेहद ही स्टाइलिश दिख रही हैं।

PunjabKesari,दीपिका पादुकोण इमेज,दीपिका पादुकोण फोटो,दीपिका पादुकोण पिक्चर

दरअसल, दीपिका की 'लिव लव लाफ' फाउंडेशन को चार साल हो चुकें हैं। ऐसे में दीपिका पादुकोण एक नई शुरआत कर रही हैं।  फाउंडेशन के चार साल पूरे होने पर दिल्ली में एक इवेंट रखा गया। इस इवेंट में दीपिका अपनी फैमिली के साथ पहुंची।

PunjabKesari,दीपिका पादुकोण इमेज,दीपिका पादुकोण फोटो,दीपिका पादुकोण पिक्चर

तस्वीरों में दीपिका ऑल व्हाइट लुक में दिखीं। इस दौरान दीपिका व्हाइट शर्ट और पैंट में स्टनिंग दिखीं। इसके साथ उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था। वहीं लाइट मेकअप, डार्क रेड लिप्सटिक उनके इस लुक को कहीं ज्यादा शानदार बना रही थीं।

PunjabKesari,दीपिका पादुकोण इमेज,दीपिका पादुकोण फोटो,दीपिका पादुकोण पिक्चर

फुटविअर की बात करें तो उन्होंने व्हाइट हाई हील्स कैरी की थी। दीपिका की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari,दीपिका पादुकोण इमेज,दीपिका पादुकोण फोटो,दीपिका पादुकोण पिक्चर

काम की बात करें तो दीपिका ने हाल ही में फिल्म '83' की शूटिंग खत्म की है। फिल्म में वह रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। शादी के बाद यह कपल पहली बार एक-साथ स्क्रीन शेयर करेगा।

PunjabKesari,दीपिका पादुकोण इमेज,दीपिका पादुकोण फोटो,दीपिका पादुकोण पिक्चर

इसके अलावा दीपिका एसिड सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की बायोपिक में नजर आएंगी। फिल्म का नाम 'छपाक' है। इसमें उनके साथ विक्रांत मैसी हैं। यह फिल्म अगले साल रिलीज हो रही है। 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!