पुष्पा 2 की रिलीज़ से पहले अल्लू अर्जुन को बड़ा झटका, पैन स्टार के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत

Edited By Rahul Rana, Updated: 01 Dec, 2024 04:14 PM

complaint filed against pan star allu arjun

अल्लू अर्जुन के खिलाफ एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है, क्योंकि उन्होंने अपने फैंस को "आर्मी" कहा, जो भारतीय सेना का अपमान हो सकता है। यह शिकायत फिल्म 'पुष्पा 2' की रिलीज से पहले हुई है, जो 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी।

बाॅलीवुड तड़का : साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पुष्पा 2' अब जल्द ही 5 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म के लिए फैंस का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन रिलीज से पहले ही अल्लू अर्जुन को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, हाल ही में अल्लू अर्जुन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।

अल्लू अर्जुन के खिलाफ शिकायत क्यों की गई?

अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी फिल्म पुष्पा 2 के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में वह मुंबई में फिल्म के प्रमोशन के दौरान नजर आए थे। इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया, जिससे वह कानूनी पचड़े में फंस गए। प्रमोशन के दौरान, अल्लू ने कहा, "मेरे पास फैंस नहीं हैं, मेरे पास एक आर्मी है।"

क्या कहा था अल्लू अर्जुन ने?

अल्लू अर्जुन ने अपने फैंस के बारे में कहा कि वह उनके लिए सिर्फ फैंस नहीं हैं, बल्कि परिवार जैसे हैं। उन्होंने कहा, "मेरे फैंस मेरे साथ खड़े हैं, और वो मेरे लिए एक आर्मी की तरह हैं।" इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर 'पुष्पा 2' हिट हो जाती है, तो वह इसे अपने सभी फैंस को समर्पित करेंगे।

शिकायत करने वाले कौन हैं?

अल्लू अर्जुन के इस बयान के बाद, हैदराबाद के जवाहर नगर पुलिस स्टेशन में श्रीनिवास गौड़ नामक एक व्यक्ति ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। श्रीनिवास गौड़ ग्रीन पीस एनवायरनमेंट एंड वॉटर हार्वेस्टिंग फाउंडेशन के अध्यक्ष हैं। उनका कहना है कि किसी भी फैन क्लब को 'आर्मी' का नाम देना गलत है।

शिकायत में क्या कहा गया?

श्रीनिवास गौड़ का मानना है कि अल्लू अर्जुन द्वारा 'आर्मी' शब्द का उपयोग गलत है, क्योंकि यह शब्द भारतीय सेना से जुड़ा हुआ है और इसे इस तरह से इस्तेमाल करना अपमानजनक हो सकता है। उन्होंने कहा कि यह शब्द सिर्फ उन लोगों के लिए है, जो देश की सेवा में लगे हुए हैं।

फिल्म की रिलीज़

अब 5 दिसंबर को पुष्पा 2 सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के लिए दर्शकों में काफी उत्साह है, लेकिन इस विवाद के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म की रिलीज़ पर इसका क्या असर पड़ता है और यह बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाल दिखाती है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!