एक्स पति राजीव सेन ने Charu Asopa को दिया था रेंट के घर का ऑफर, एक्ट्रेस बोलीं-'चाहती थी कि मेरी बेटी के पास घर हो'

Edited By Smita Sharma, Updated: 10 Jun, 2025 03:21 PM

charu asopa hits back at ex husband rajeev sen s accusations

एक्ट्रेस चारु असोपा ने सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन शादी की थी। कपल को शादी से एक बेटी है जिसका नाम जियाना है। हालांकि दोनों की शादी ज्यादा चली नहीं और उन्होंने तलाक ले लिया।कुछ समय पहले ही चारु मुंबई छोड़कर अपने होमटाउन बीकानेर चली गईं। वहां पर...

मुंबई: एक्ट्रेस चारु असोपा ने सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन शादी की थी। कपल को शादी से एक बेटी है जिसका नाम जियाना है। हालांकि  दोनों की शादी ज्यादा चली नहीं और उन्होंने तलाक ले लिया।कुछ समय पहले ही चारु मुंबई छोड़कर अपने होमटाउन बीकानेर चली गईं। वहां पर चारु ने एक घर बनाया जिसका होम टूर भी करवाया था। इन सबके बीच हाल ही में चारु के एक्स पति राजीव ने आरोप लगाए थे। राजीव ने कहा था कि उन्होंने चारु को मुंबई में घर रेंट पर लेने के लिए कहा था। अब चारु ने इन पर जवाब दिया। 

PunjabKesari

चारु असोपा ने कहा- 'मैं जियाना को अच्छी लाइफस्टाइल देना चाहती हूं। मुझे पता है कि लोग कम इनकम में मुंबई में रह लेते होंगे। मैं वहां कड़ी मेहनत कर रही थी और मैं यहां भी कड़ी मेहनत कर रही हूं।ऐसे नहीं है कि मेरी जिंदगी वहां मुश्किल थी और यहां आसान है। मैंने अपना घर चाहती थी। मैं चाहती थी कि मेरी बेटी के पास घर हो जिसे वो अपना कह सके। जहां वो दीवारों पर पेंटिंग कर सके।'

PunjabKesari

अपनी बात जारी रखते हुए चारु ने आगे कहा- 'राजीव ने कहा था कि मैं बीकानेर में रह नहीं पाऊंगी और मुंबई वापस लौट आऊंगी। उन्होंने मुझसे कहा था कि मुझे मुंबई में रेंट पर रहना चाहिए और वो उसका रेंट भर देते लेकिन मुझे ये नहीं चाहिए था। मैं चाहती थी कि मेरी बच्ची अपने घर में बड़ी हो।मुंबई अपना घर बनाना बहुत मुश्किल है।मुंबई के आधे पैसों में मैंने यहां घर बना लिया है।'


 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!