‘दृश्यम 2’ के आगे बढ़ेगी कहानी, लेकिन इस बार होगा नया रोमांच - अभिषेक पाठक

Edited By Jyotsna Rawat, Updated: 27 Aug, 2026 05:39 PM

vijay salgaonkar return in drishyam the conclusion according to abhishek pathak

‘दृश्यम’ फ्रेंचाइज़ी एक बार फिर दर्शकों को रहस्य, सस्पेंस और रोमांच की दुनिया में ले जाने के लिए तैयार है।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल।  ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइज़ी एक बार फिर दर्शकों को रहस्य, सस्पेंस और रोमांच की दुनिया में ले जाने के लिए तैयार है। ‘दृश्यम 2’ के बाद अब मेकर्स ने इसके अगले और अंतिम अध्याय ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ऐलान कर दिया है। रहस्यमयी आई पोस्टर्स के जरिए फिल्म की घोषणा के बाद से ही दर्शकों के बीच विजय सालगांवकर और उसके परिवार को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

वहीं से शुरू होगी कहानी, जहां ‘दृश्यम 2’ खत्म हुई थी

लेखक-निर्देशक अभिषेक पाठक के अनुसार, ‘दृश्यम द कन्क्लूज़न’ की कहानी सीधे ‘दृश्यम 2’ के अंत से आगे बढ़ेगी। हालांकि, इस बार दर्शकों को वही कहानी दोहराई हुई नहीं मिलेगी। फिल्म की पटकथा को नए विचारों और नए रोमांच के साथ तैयार किया गया है।

अभिषेक पाठक ने बताया कि टीम की कोशिश फ्रेंचाइज़ी की मूल पहचान को बरकरार रखते हुए कहानी को एक बिल्कुल नए मुकाम तक ले जाने की रही है। विजय सालगांवकर इस बार ऐसी परिस्थितियों का सामना करेगा, जिनसे वह पहले कभी नहीं गुजरा।

कहानी और पटकथा तैयार करने में लगा लंबा वक्त

‘दृश्यम 2’ के बाद तीसरे अध्याय की कहानी तैयार करने में मेकर्स को करीब एक साल का समय लगा। इसके बाद पटकथा को विकसित करने और लिखने में भी लगभग एक साल लगा।

अभिषेक पाठक कहते हैं, “दृश्यम 2 के बाद कहानी को तैयार करने में हमें लगभग एक साल लगा और इसके बाद पटकथा को विकसित करने और लिखने में एक और साल लगा। कहानी वहीं से आगे बढ़ती है, जहां दूसरी फिल्म खत्म हुई थी, लेकिन इसके बाद का सफर पूरी तरह नया है।”

उन्होंने बताया कि पटकथा पर काफी बारीकी से काम किया गया है, ताकि फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरे और साथ ही ‘दृश्यम’ की दुनिया में कुछ नया देखने को मिले।

फिर नजर आएगा पूरा पुराना परिवार

‘दृश्यम द कन्क्लूज़न’ में अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में वापसी करेंगे। उनके साथ तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर, कमलेश सावंत, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव भी अपनी पिछली भूमिकाओं में नजर आएंगे।

इसके अलावा जयदीप अहलावत और प्रकाश राज फ्रेंचाइज़ी में नए किरदारों के साथ शामिल हुए हैं। दोनों की एंट्री कहानी में नए मोड़ और नए सवाल खड़े कर सकती है।

अंतिम अध्याय में बढ़ेंगे दांव

‘दृश्यम द कन्क्लूज़न’ को स्टार स्टूडियो18 प्रस्तुत कर रहा है और यह पैनोरमा स्टूडियोज़ प्रोडक्शन है। फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है, जबकि पटकथा अभिषेक पाठक, आमिल कीयन खान और परवेज़ शेख ने लिखी है।

आलोक जैन, अजीत अंधारे, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक द्वारा निर्मित यह फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि विजय सालगांवकर की कहानी अपने अंतिम अध्याय में कौन-सा नया राज़ खोलती है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!