भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने पहली बार रखा छठ का व्रत,  नहाय खाय का वीडियो शेयर कर फैंस को दी बधाई

Edited By suman prajapati, Updated: 06 Nov, 2024 01:29 PM

bhojpuri actress akshara singh kept chhath fast for the first time

अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने इंडस्ट्री को कई हिट भोजपुरी फिल्में दी हैं और कई छठ गीत भी गाए हैं। वहीं, अब पहली बार ये भोजपुरी एक्ट्रेस छठ का व्रत रख रही हैं। उन्होंने नहाय खाय से इसकी शुरुआत भी कर दी है और...

 मुंबई. अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने इंडस्ट्री को कई हिट भोजपुरी फिल्में दी हैं और कई छठ गीत भी गाए हैं। वहीं, अब पहली बार ये भोजपुरी एक्ट्रेस छठ का व्रत रख रही हैं। उन्होंने नहाय खाय से इसकी शुरुआत भी कर दी है और सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर जोवीडियो शेयर किया है, उसमें वह नहाय खाय और छठ पूजा की विधि बताते हुए नजर आ रही हैं। वह वीडियो में गेंहूं साफ करती दिख रही हैं। साथ ही दो महिला उन्हें पूजा की विधि और प्रक्रिया बता रही हैं। वीडियो शेयर कर अक्षरा सिंह ने लिखा, "सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के प्रथम अनुष्ठान ‘नहाय-खाय’ की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। सूर्य देव एवं छठी मैया आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सफलता का वरदान दें, यही प्रार्थना करती हूं।छठ महापर्व की शुरुआत आपके और आपके पुरे परिवार के लिए शुभ हो।"

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by A N I K E T~ (@aniketmusic__)

इसके अलावा एक वीडियो में अक्षरा छठी मैय्या का गीत भी गाती नजर आ रही हैं और इस वीडियो को पोस्ट कर उन्होंने कैप्शन में लिखा-छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।


फैंस अक्षरा सिंह के इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं और उन्हें भी छठ पर्व की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!