नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ ‘बाहुबली’ की प्रीक्वल का टीजर

Edited By Neha, Updated: 08 Aug, 2018 01:47 PM

baahubali prequel baahubali before the begining teaser release on netflix

‘बाहुबली’ के प्रशंसकों को नेटफ्लिक्स की नई सीरीज में एक बार फिर माहिष्मति साम्राज्य को देखने का मौका मिल सकता है।

मुंबई: ‘बाहुबली’ के प्रशंसकों को नेटफ्लिक्स की नई सीरीज में एक बार फिर माहिष्मति साम्राज्य को देखने का मौका मिल सकता है। हाल ही में नेटफ्लिक्स पर बाहुबली फिल्म का प्रीक्वल बाहुबली-Before the beginning का टीजर रिलीज किया गया।

 

PunjabKesari

 

इस वेब सीरीज में बाहुबली की कहानी जहां से शुरू होती है, उससे पहले क्या हुआ था, ये दिखाया जाएगा। नेटफ्ल‍िक्स की ये वेब सीरीज 'द राइज ऑफ शिवगामी' नॉवल की कहानी पर बेस्ड हैं।

 

PunjabKesari

 

टीजर वीडियो में पहले रिलीज बाहुबली की दोनों फिल्मों के कुछ शॉट्स लिए गए हैं. इनमें बाहुबली और शिवगामी और महिष्मती सम्राज्य के कुछ सीन्स को शामिल किया गया है। इस प्रीक्वल में, शिवगामी यानी राजमाता को आधार बनाकर बाहुबली से पहले महिष्मती सम्राज्य में क्या होता है इस बारे में बताया जाता है।

 

सीरीज के एक संस्करण में नौ एपिसोड होंगे। इसमें विद्रोही और प्रतिशोधी लड़की से एक बुद्धिमान और अद्वितीय रानी बनने की शिवगामी की यात्रा दिखायी जाएगी। नेटफ्लिक्स ने इसके लिए ‘बाहुबली’ के निर्माण में शामिल आर्का मीडिया वक्र्स और राजामौली के साथ टीम बनाई है। देवा कट्टा और प्रवीण सतारु इन सीरीज का सह-निर्देशन करेंगे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!