आशीष विद्यार्थी ने जब खाया ये मशहूर लड्डू तो फिर क्या हुआ...

Edited By suman prajapati, Updated: 10 Aug, 2022 11:39 AM

ashish vidyarthi ate thaggu ke laddu in himachal pradesh and gave his reaction

बॉलीवुड में दमदार भूमिकाओं से पहचान बनाने वाले आशीष विद्यार्थी इन दिनों अपना खुद का फूड व्लॉग चला रहे हैं। विभिन्न राज्यों में घूमते हुए और वहां स्ट्रीट फूड का स्वाद लेते हुए आशीष प्रशंसकों से अपने अनुभवों को व्लॉग के माध्यम से साझा करने का अपना...

मुंबई. बॉलीवुड में दमदार भूमिकाओं से पहचान बनाने वाले आशीष विद्यार्थी इन दिनों अपना खुद का फूड व्लॉग चला रहे हैं। विभिन्न राज्यों में घूमते हुए और वहां स्ट्रीट फूड का स्वाद लेते हुए आशीष प्रशंसकों से अपने अनुभवों को व्लॉग के माध्यम से साझा करने का अपना प्रयोग भी कर रहे हैं।

PunjabKesari

 

आशीष नियमित रूप से इन वीडियो की झलक स्वदेशी माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट कू ऐप पर पोस्ट करते हैं। देश-विदेश के खाने-पीने के शौकीन इस वीडियो को देखने के साथ लाइक-कमेंट करते हैं। 

 

आशीष लंबे समय से फूड टूर पर जा रहे हैं। आशीष का कहना है कि इस यात्रा के पीछे का उद्देश्य पूरे भारत में खाद्य विविधता के जायके की सराहना करना और प्रशंसकों को इसके बारे में सूचित करना है। वे खासतौर पर गांवों और कस्बों में स्ट्रीट फूड का स्वाद चख रहे हैं। इससे पहले उन्होंने मुंबई में वड़ा पाव और अमृततुल्य चाय का स्वाद चखकर दिल से तारीफ करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था। उन्होंने बेगूसराय में एक स्टॉल पर कचौड़ी-सब्जी और जलेबी खाते हुए भी तारीफो के पुल बांधे थे। इसके साथ ही कुछ समय पहले उन्होंने चेन्नई के रायर्स मेस में सांभर-वड़ा खाते हुए और सूरत में सुरती लोचो खाते हुए वीडियो भी पोस्ट किया था।

 

एक फूडी होने से परे एक विद्यार्थी की एक स्वतंत्र पहचान भी है। विद्यार्थी बॉलीवुड के मशहूर अभिनेताओं में से एक हैं। वह अपने अभिनय से छोटे से छोटे रोल को भी जीवंत करने की क्षमता रखते हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!