Edited By Updated: 10 Feb, 2015 05:41 PM

फिल्म एक्ट्रैस कायनात अरोड़ा ने कहा कि उनकी तमन्ना फिल्मों में शाहरूख खान जैसा अभिनेत्री बनने की है जिन्होने सब कुछ अपने बल पर हासिल किया है
मुंबई: फिल्म एक्ट्रैस कायनात अरोड़ा ने कहा कि उनकी तमन्ना फिल्मों में शाहरूख खान जैसा अभिनेत्री बनने की है जिन्होने सब कुछ अपने बल पर हासिल किया है और जब तक उन्हे पूर्ण रूप से यह कामयाबी नही मिल जाती, तब तक वह मेहनत के बल पर आगे बढ़ती रहेंगी। मंगलगनर स्थित अपने आवास पर आयोजित प्रैसवार्ता में कायनात अरोड़ा ने बताया कि इस समय उनकी चार फिल्मों की शुटिंग चल रही है। इसके कारण वह काफी व्यस्त हैं उनकी पहली फिल्म आई बला को टाल तू में वे एक विज्ञापन कंपनी ऑनर हैं और इस फिल्म में ऋषि कपूर के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा दूसरी फिल्म लैला ओ लैला में भी पूरी फिल्म उनके किरदार के ईद-गिर्द ही घुमती है।
तीसरी फिल्म हाटिंग आफ बाम्बे मिस है जो कि सत्य की कहानी पर आधारित हॉरर फिल्म है। रामगोपाल की तीसरी फिल्म संबधों पर आधारित है जिसमें कायनात पत्नि के किरदार में है। इसके तेलगू वर्जन की भी साथ-साथ ही शुटिंग हैदराबाद में की जा रही है। इससे पूर्व में कायनात अरोड़ा फिल्म खटटा-मिठ्ठा मस्ती में काम करके मुम्बई में सहारनपुर का नाम रोशन कर चुकी है।
कायनात अरोड़ा का कहना है कि आज वह जिस पायदान पर है इसका श्रेय वे अपने माता-पिता को देना चाहती है। शादी के बारे में अभी सोचने की फुरसत नही है लेकिन जब वे शादी करेंगी तो फिल्म एक्ट्रैस से नही करेंगी। अपने लिए एक अच्छा इंसान तलाश करेंगी। उन्होने बताया कि जब भी उन्हे समय मिलता है तो वे वृद्धा आश्रम में जाती है और वृद्धों को समय देकर उनकी सेवा करती हैं। कायनात का मानना है कि पूजा पाट से अच्छा है कि अच्छे कर्म किये जाए। उन्होने बताया कि इसके अलावा भी कुछ और फिल्मों से भी उन्हे ऑफर है जिसके बारे में वह अभी विचार कर रही हैं। 09 यूपीएचएसआरई-06 पत्रकारों से वार्ता करती फिल्म एक्टै्रस कायनात अरोड़ा।