Edited By Konika, Updated: 18 Dec, 2018 05:06 PM

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अक्सर मलाइका अरोड़ा संग अपने रिश्ते को लेकर काफी सुर्खियों में रहते है। लेकिन इस बार वह मलाइका नहीं बल्कि अपनी एक तस्वीर के कारण सुर्खियों में है। दरअसल, अर्जुन की बचपन की एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। ये तस्वीर उनके चाचा...
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अक्सर मलाइका अरोड़ा संग अपने रिश्ते को लेकर काफी सुर्खियों में रहते है। लेकिन इस बार वह मलाइका नहीं बल्कि अपनी एक तस्वीर के कारण सुर्खियों में है। दरअसल, अर्जुन की बचपन की एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। ये तस्वीर उनके चाचा संजय कपूर की शादी की है। तस्वीर में अर्जुन दूल्हा-दुल्हन के पीछे अर्जुन मायूस से बैठे दिख रहे हैं। ये फोटो 2002 की है, जब संजय ने माहीप से शादी की थी। उस समय अर्जुन कपूर 15 साल के थे। फोटो में अर्जुन कपूर को पहचाना जा सकता है। इससे पहले भी एक्टर के बचपन की कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं।
बता दें कि अर्जुन कपूर इन दिनों मलाइका अरोड़ा संग अफेयर की वजह से भी चर्चा में हैं। दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है। हालांकि उन्होंने खुलकर अपने रिलेशन को नहीं कबूला है, लेकिन उनका साथ आना काफी हद तक नजदीकियों को दर्शाता है। अर्जुन-मलाइका के अगले साल शादी करने की भी चर्चा है। खबरें तो ये भी हैं कि कपल ने अभी से फ्यूचर प्लानिंग कर ली है. सूत्रों के मुताबिक, दोनों ने साथ मिलकर लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स के पास एक फ्लैट खरीदा है। दोनों यहां पर साथ रहेंगे या नहीं, इस पर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।