प्रभास नहीं बल्कि इस शख्स की दुल्हनिया बनेंगी अनुष्का शेट्टी, शादी की डेट भी हो गई तय?

Edited By suman prajapati, Updated: 19 May, 2024 12:24 PM

anushka shetty will marry to producer not prabhas

साउथ इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती हैं। अक्सर उनकी शादी की खबरें सोशल मीडिया पर उठती रहती हैं। इसी बीच, हाल ही में एक्ट्रेस की शादी को लेकर नई रिपोर्ट सामने आई हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट दावा किया गया है कि...

बॉलीवुड तड़का टीम. साउथ इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती हैं। अक्सर उनकी शादी की खबरें सोशल मीडिया पर उठती रहती हैं। इसी बीच, हाल ही में एक्ट्रेस की शादी को लेकर नई रिपोर्ट सामने आई हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट दावा किया गया है कि अनुष्का एक्टर प्रभास से नहीं बल्कि एक कन्नड़ फिल्म प्रोड्यूसर से शादी करने वाली हैं। ये भी बताया गया है कि एक्ट्रेस की उस प्रोड्यूसर से सगाई भी हो चुकी है।

PunjabKesari


मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनुष्का शेट्टी की फिल्म प्रोड्यूसर संग शादी शादी इस साल के आखिर तक हो जाएगी। शादी की तारीख पहले ही तय हो चुकी है। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। यह भी पता चला है कि जिस प्रोड्यूसर से अनुष्का की शादी होने वाली है, उसकी उम्र 42 साल है और एक्ट्रेस भी 42 साल की हैं।

PunjabKesari


यह खबर सुन अनुष्का शेट्टी के फैंस का दिल टूट गया है, क्योंकि वे लंबे समय से उनके और प्रभास के रिश्ते की अटकलें लगा रहे थे। काफी समय से यही अफवाहें फैल रहीं थी कि अनुष्का और प्रभास एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द ही शादी करेंगे, लेकिन अब रिपोर्ट्स कुछ और ही बता रही हैं।
 
अनुष्का शेट्टी के काम की बात करें तो 18 साल की उम्र से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस अब तक 50 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्हें आखिरी बार मिस शेट्टी मिस्टर पॉलीशेट्टी में देखा गया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!