अनुष्का की तरह दिखती थीं ये पाकिस्तानी सिंगर, 35 साल में हो गई मौत

Edited By Updated: 16 Jan, 2017 12:16 PM

anushka sharma look alike pak singer nazia hassan

पाकिस्तानी सिंगर नाजिया हसन बॉलीवुड एक्ट्रैस अनुष्का शर्मा की तरह दिखती थी। महज 15 साल की उम्र में सिंगर ने सुपरहिट सॉन्ग आप जैसा कोई मेरी जिंदगी में आए के लिए

मुंबई: पाकिस्तानी सिंगर नाजिया हसन बॉलीवुड एक्ट्रैस अनुष्का शर्मा की तरह दिखती थी। महज 15 साल की उम्र में सिंगर ने सुपरहिट सॉन्ग आप जैसा कोई मेरी जिंदगी में आए के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता था। पेशे से सिंगर, लॉयर और सोशल एक्टिविस्ट रहीं नाजिया की लाइफ में कई उतार-चढ़ाव रहे। 30 की उम्र में उन्हें कैंसर का पता चला और इसके 5 साल बाद उनका निधन हो गया था। 

30 साल की उम्र (30 मार्च, 1995) में नाजिया ने बिजनेसमैन मिर्जा इश्तियाक बैग से कराची में निकाह किया था। निकाह से पहले वे कैंसर से पीड़ित थी। शादी के दो साल बाद 1997 में उनके बेटे अर्ज हसन का जन्म हुआ। बीमारी के चलते 13 अगस्त, 2000 को उनका लंदन में निधन हुआ था। मौत से ठीक 10 दिन पहले उन्होंने पति से तलाक लिया था।

25 साल के सिंगिंग करियर में नाजिया ने कई बेहतरीन गाने गए, पैसा और शोहरत कमाई। संगीत से उन्हें इश्क था। उसका दिल उन लोगों के लिए रोता था, जिन्हें जिंदगी ने सिर्फ दुख दिए हैं। गलियों में आवारा फिरने वाले बच्चे, किस्मत की मारी औरतें, बच्चियां; वो करोड़ों कमाती और उन लोगों की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए लुटा देती थी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!