SHOCKING! अनुष्का शर्मा की 10 महीने की बेटी वामिका को मिली रेप की धमकी, पिता विराट कोहली से जुड़ा है मामला

Edited By Smita Sharma, Updated: 02 Nov, 2021 08:55 AM

anushka daughter vamika get rape threat after virat calls trolls spineless

बी-टाउन इंडस्ट्री को अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार होते हैं। हालांकि कई बार यूजर्स इस ट्रोलिंग में स्टार्स के परिवार और उनके बच्चों तक को लेकर आ जाते हैं। ऐसा ही कुछ एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनकी बेटी वामिका के साथ हुआ। दरअसल, इस समय...

मुंबई: बी-टाउन इंडस्ट्री को अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार होते हैं। हालांकि कई बार यूजर्स इस ट्रोलिंग में स्टार्स के परिवार और उनके बच्चों तक को लेकर आ जाते हैं। ऐसा ही कुछ एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनकी बेटी वामिका के साथ हुआ।

PunjabKesari

दरअसल, इस समय भारतीय टीम आईसीसी टी20 वर्ल्डकप खेल रही है और अपने शुरुआती दोनों ही मैच हार गई है। पहला मैच पाकिस्तान से और दूसरा न्यूजीलैंड के हाथों भारतीय टीम ने गंवा दिया।

PunjabKesari

भारतीय टीम की परफॉर्मेंस से नाराज कुछ लोग खिलाड़ियों को उल्टा सीधा बोल रहे हैं। पाकिस्तान से मैच हारने के बाद जहां तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को ट्रोल किया गया वहीं न्यूजीलैंड से शिकस्त मिलने के बाद कप्तान कोहली और उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। लगातार हो रही टीम की ट्रोलिंग के बाद कप्तान विराट कोहली ऐसे ट्रोलर्स पर जमकर बरसे थे और उन्होंने कहा था कि जिन लोगों ने ऐसा किया है वे बिना रीढ़ के होते हैं।

 

PunjabKesari

विराट की इस बात से लोग इतने नाराज हो गए कि उन्होंने उनकी बेटी को गालियां और असंवेदनशील टिप्पणी की। यहां तक कि 10 महीने की वामिका का रेप करने तक की धमकी दी। इतना ही नहीं ट्वीट करने वाले शख्स ने 10 महीने की वामिका की तस्वीरें शेयर करने की बात कही है। हालांकि, इस अकाउंट को फिलहाल डिलीट कर दिया गया है। किसने यह ट्वीट किया है इसका अभी पता नहीं चल सका है। इस ट्वीट के स्क्रीनशॉट को कई यूजर्स ने शेयर कर उसकी आलोचना की है।

PunjabKesari

अनुष्का-विराट की10 महीने की बेटी को लेकर किए गए इस बेहद अपत्तिजनक और बेहूदा ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स में खासा गुस्सा है। एक ने लिखा-'जिस तरह से कुछ घटिया लोग पहले से ही वामिका को ट्रोल कर रहे हैं, वह हमारे देश के स्तर को दर्शाता है, यह अच्छा है कि विराट-अनुष्का ने उसे सोशल मीडिया से दूर रखने का फैसला किया।'

PunjabKesari

एक और यूजर ने लिखा- 'पाकिस्तान में किसी ने दी है धमकी...हिंदू कभी भी शारीरिक नुकसान में विश्वास नहीं करते हैं। यह ईसाई और मुस्लिम संस्कृति यानी अब्राहमिक संस्कृति का हिस्सा है...पाकिस्तान का झंडा फहराने वाले और आपके द्वारा समर्थित इस ट्वीट के प्रवर्तक के बारे में नीचे सबूत हैं।'

धोनी की बेटी को भी मिली थी धमकी

यह पहला मौका नहीं है जब ट्रोलर्स ने क्रिकेटर्स की फैमिली को निशाना बनाया है। IPL में फेल होने पर ट्रोलर्स ने धोनी की पत्नी साक्षी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी 5 साल की बेटी जीवा से रेप की धमकी दी थी। तब एक्ट्रेस नगमा ने इस बात की निंदा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा था कि यह देश में क्या हो रहा है? धोनी की बेटी से दुष्कर्म करने के मामले में कच्छ से एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया था। आरोपी 16 साल का और 11वीं का स्टूडेंट था।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!