दुल्हनिया बनीं सोतेली बेटी आलिया कश्यप तो इमोशनल हुईं कल्कि, शादी की तस्वीरें शेयर कर बताया हाल-ए दिल

Edited By Smita Sharma, Updated: 13 Dec, 2024 02:35 PM

anurag kashya ex wife kalki heartfelt note to his daughter aaliyah wedding

अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप अब मिस से मिसेज बन गई हैं। आलिया ने 11 दिसंबर को लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइर संग सात फेरे लिए। आलिया और शेन की शादी में फैमिली के साथ कुछ खास दोस्त शामिल हुए थे। अनुराग कश्यप की एक्स वाइफ कल्कि कोचलिन भी...

मुंबई: अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप अब मिस से मिसेज बन गई हैं। आलिया ने 11 दिसंबर को  लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइर संग सात फेरे लिए। आलिया और शेन की शादी में फैमिली के साथ कुछ खास दोस्त शामिल हुए थे।

PunjabKesari

अनुराग कश्यप की एक्स वाइफ कल्कि कोचलिन भी पहुंची थीं। आलिया और शेन की शादी से कल्कि की मस्ती करते हुए खूब वीडियो वायरल हुई थीं।अब आलिया और शेन के लिए कल्कि ने एक बहुत ही प्यारा पोस्ट शेयर किया। सौतेली बेटी के दुल्हन बनने पर कल्कि बेहद इमोशनल हो गईं। 

PunjabKesari

कल्कि ने अपने पोस्ट में कई लेखकों की फेमस लाइनें लिखी हैं और उन्हें आशीर्वाद दिया है। कल्कि ने लिखा- 'मैंने सिर्फ बाकी लोगों को कहते सुना है तुम बच्चे हो। दो भटके हुए लोग दुनिया देखने निकले हैं देखने के लिए बहुत सारी दुनिया है। अगर समंदर में आग लग जाए तो भी अपने दिल पर भरोसा रखो, चाहे तारे पीछे की ओर चलें, लेकिन प्यार से जियो। याद रखें समय गुलाब लाता है और जब तक आप कुछ नहीं करेंगे तब तक कुछ भी काम नहीं करेगा। डांस करने के लिए खुद को खोना। प्यार अधिकार का दावा नहीं करता, बल्कि आजादी देता है।आखिर में, हालांकि आपको यह महसूस नहीं हो सकता है आप पहले से ही एक कदम आगे हैं।आप दोनों को दुनिया के सभी इश्क, प्यार और मोहब्बत की शुभकामनाएं।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kalki Koechlin (@kalkikanmani)

कल्कि के इस पोस्ट पर आलिया और शेन दोनों ने ही कमेंट किया है. शेन ने लिखा- Aww ये बहुत प्यारा है थैंकयू. वहीं आलिया ने लिखा- लव यू ढेर सारा। डायरेक्टर अनुराग कश्यप से साल 2011 में कल्कि कोचलिन से शादी की थी लेकिन 2015 में दोनों का तलाक हो गया था।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!