Wedding Bells:आज दुल्हन बनेगी अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया, लाॅन्ग टाइम बाॅयफ्रेंड संग जुहू स्थित बंगले में लेंगी सात फेरे !

Edited By Smita Sharma, Updated: 14 Aug, 2021 07:55 AM

anil kapoor daughter rhea kapoor to tie the knot with karan boolani

बाॅलीवुड एक्टर अनिल कपूर के घर शहनाई बजाने वाली हैं। जी,हां सोनम कपूर के बाद अब उनकी छोटी बहन रिया कपूर दुल्हन बनने जा रही है। रिया कपूर अपने लाॅन्ग टाइम करण बूलानी के साथ आज सात फेरे लेंगी रिया अपने जुहू स्थित बंगले में शादी करने वाली हैं। ये शादी...

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अनिल कपूर के घर शहनाई बजाने वाली हैं। जी,हां सोनम कपूर के बाद अब उनकी छोटी बहन रिया कपूर दुल्हन बनने जा रही है। रिया कपूर अपने लाॅन्ग टाइम करण बूलानी के साथ आज सात फेरे लेंगी रिया अपने जुहू स्थित बंगले में शादी करने वाली हैं।

PunjabKesari

ये शादी बहुत की सिंपल तरीके से की जाएगी। सूत्रों के अनुसार पता चला है कि रिया कपूर और करण बूलानी की शादी का समारोह दो-तीन दिन तक चलने की संभावना है हालांकि, कपूर परिवार के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। वहीं इस शादी समारोह के निजी होने की उम्मीद के चलते इसमें केवल परिवार और दूल्हा और दुल्हन के करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।

PunjabKesari

रिया और करण बीते 13 साल से रिलेशनशिप में हैं। रिया और करण की खास बात ये है कि दोनों ने अपने प्यार को कभी किसी से छुपाया नहीं। दोनों ने खुल्लम खुल्ला सोशल मीडिया पर भी इश्क को स्वीकार किया। ऐसे में हर किसी को दोनों की शादी का भी इंतजार था।

PunjabKesari

कौन हैं करण बूलानी

बता दें कि करण बूलानी एक निर्देशक हैंय़ करण ने फेमस फिल्म ‘आयशा’ और ‘वेकअप सिड’ में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया है। इसके बाद करण कई फिल्मों और शोज में डायरेक्शन, प्रोडक्शन और डबिंग का काम भी कर चुके हैं।  कहा जाता है कि 2010 में आयशा की शूटिंग के दौरान ही दोनों एक दूसरे के करीब आए थे। दरअसल आयशा में सोनम कपूर लीड रोल में थीं। वहीं रिया की बात करें तो वह न सिर्फ प्रोड्यूसर हैं बल्कि बहन सोनम के साथ वह रेसन नाम का फैशन ब्रैंड भी चलाती हैं। रिया फिल्में से दूर होकर भी एक फेमस चेहरा हैं। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!