'पुष्पा - द राइज' के गानों को मिले २५० मिलियन से अधिक व्यूज

Edited By Deepender Thakur, Updated: 19 Nov, 2021 04:27 PM

allu arjun starer film pushpa the rise songs is hit

''पुष्पा - द राइज़'' के गानों को मिले  २५० मिलियन से अधिक व्यूज |

नई दिल्ली। अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा - द राइज़' के ५ भाषाओं में रिलीज हुए ३ गानो ने प्रशंसकों का दिल जित लिया | संगीत के उस्ताद देवी श्री प्रसाद द्वारा बुने गए गीतों को अब तक  २५०  मिलियन से  अधिक बार देखा जा चुका है। संगीत की लोकप्रियता को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा की पुरे भारत में अल्लू अर्जुन की इस फिल्म के लिए लोगो में उत्सुकता बढ़ गई है और यह फिल्म एक नया इतिहास रचेंगी  | 

 

'जागो जागो बकरे', 'श्रीवल्ली' और 'सामी सामी' प्रत्येक गानों में  के एक विशेष ताकत है  जिसके वजह से ये  संगीत की दुनिया में तेजी से फ़ैल रहे है |  जहां 'जागो जागो बकरे' गाना जंगल के नियमों पर प्रकाश डालता है तो वहीं 'श्रीवल्ली  ' गाना रश्मिका मंदाना द्वारा निभाए गए किरदार पर फिल्माया गया है  और गाना  'सामी सामी ' आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका के बीच की केमिस्ट्री को दिखलाता है | इन सब को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा की फिल्म  'पुष्पा - द राइज़' के गाने २०२१ के सबसे लोकप्रिय  चार्टबस्टर्स में शामिल हो जाएंगे |  
गीतों की शुरुवाती अपार लोकप्रियता पर देवी श्री प्रसाद का कहना है कि ,"मैं उन सभी लोगों का पुरे  दिल से धन्यवाद करना चाहता हूँ , जिन्होंने 'पुष्पा - द राइज' के संगीत को इतना पसंद किया। सभी भाषाओं में गानों ने २५० मिलियन व्यूज को पार कर लिया है, इसके लिए मैं  सभी का बहुत - बहुत धन्यवाद करता हूँ । साल २०२१  महामारी के बावजूद भी मेरे लिए बहुत अच्छा रहा है। क्योंकि साल के अंत की ओर, 'पुष्पा - द राइज़' लाखों दिलों को जीतकर धमाल मचा रही है। मैं वास्तव में संगीत प्रेमियों, प्रशंसकों और मीडिया का आभारी हूं जो हमारा समर्थन कर रहे हैं और हमें प्यार दे रहे हैं। हम दर्शकों के सामने बहुत ही जल्द पुष्पा के पूरे एल्बम के साथ आएंगे ।”  

 

फिल्म नवीन यरनेनी और मैथरी मूवी मेकर्स के वाई. रवि शंकर और मुत्तमसेट्टी मीडिया के सहयोग से निर्मित है और इसका निर्देशन सुकुमार ने किया है | संगीत से देवीश्री प्रसाद  ने सजाया है | मुख्य कलाकार अल्लू  अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल है | फिल्म 'पुष्पा - द राइज़' १७ दिसंबर २०२१ को रिलीज़ होगी। फिल्म का दूसरा पार्ट २०२२  में रिलीज किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!