ऐश्वर्या ने मॉडल्स के साथ दिया स्टाइलिश पोज तो बेटी आराध्या भी नहीं रही पीछे, गोल्डन जैकेट और हाई बूट्स में दिखीं ग्लैमरस

Edited By suman prajapati, Updated: 24 Sep, 2024 02:31 PM

aishwarya gave stylish pose with the s daughter aaradhya looked glamorous

एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों बेटी आराध्या बच्चन के साथ पेरिस में है, जहां वो पेरिस फैशन वीक अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर रही हैं। इसी इवेंट के बीच ऐश्वर्या ने ब्रिजर्टन की एक्ट्रेस सिमोन एश्ले, अमेरिकी अभिनेत्री-निर्माता ईवा लोंगोरिया और...

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों बेटी आराध्या बच्चन के साथ पेरिस में है, जहां वो पेरिस फैशन वीक अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर रही हैं। इसी इवेंट के बीच ऐश्वर्या ने ब्रिजर्टन की एक्ट्रेस सिमोन एश्ले, अमेरिकी अभिनेत्री-निर्माता ईवा लोंगोरिया और गायिका कैमिला कैबेलो के साथ एक कैंडिड पोज देती नजर आईं। इस दौरान उनकी लाडली आराध्या भी पीछे नहीं रही और मां के साथ सबके बीच नजर आईं। उनका ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

PunjabKesari

सामने आए वीडियो में ऐश्वर्या राय और बेटी आराध्या को सबके साथ पोज देते देखा जा सकता है। इस दौरान ऐश्वर्या ब्लैक आउटफिट, फुल मेकअप के साथ उन्होंने बालों में करलर लगाए नजर आ रही हैं। बिना रेडी हेयरस्टाइल के साथ ही  वो अपनी मॉडल दोस्तों से बातचीत करती दिख रही हैं। इस दौरान बेटी आराध्या भी उनके साथ नजर आती हैं। आराध्या ने ऑल ब्लैक आउटफिट के साथ गोल्डन जैकेट और एंकल बूट्स कैरी किए हैं। आराध्या भी काफी स्टाइलिश लग रही हैं। हमेशा की तरह उन्हें मां का हाथ थामें आगे बढ़ते देखा जा सकता है। 

 


मुस्कुराते हुए ऐश्वर्या कैमरामैन को हाथों से इशारा करते हुए कुछ कहती हुई दिखाई दे रही हैं। उनकी बात सुनकर आराध्या खिलखिलाकर हंसती भी नजर आ रही है। 


फैंस मां-बेटी के इस कैंडिड वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। कई लोग ऐश्वर्या की खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे तो कईयों का कहना है कि क्या आराध्या स्कूल नहीं जाती, क्योंकि वो अक्सर अपनी मां के साथ ही घूमती नजर आती है। 
 

काम की बात करें तो आखिरी बार ऐश्वर्या राय बच्चन को आखिरी बार फि्लम 'पोनियिन सेल्वन' में देखा गया था। इस फिल्म में उनका डबल रोल था। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स का SIIMA 2024 अवॉर्ड मिला है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!