Arbaaz के बाद भाई Sohail Khan की लाइफ में हुई प्यार की एंट्री, मिस्ट्री गर्ल संग डिनर डेट पर आए नजर

Edited By Shivani Soni, Updated: 10 Sep, 2024 12:24 PM

after arbaaz new love entered sohail khan s life

बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर सोहेल खान दो बच्चों के पिता हैं। सोहेल और उनकी पत्नी सीमा सजदेह के बीच लंबे समय से अनबन की खबरें आ रही थीं, और दोनों ने 2022 में तलाक ले लिया था। वे 1998 में शादी के बंधन में बंधे थे। अब खबरें हैं कि सोहेल की जिंदगी में...

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर सोहेल खान दो बच्चों के पिता हैं। सोहेल और उनकी पत्नी सीमा सजदेह के बीच लंबे समय से अनबन की खबरें आ रही थीं, और दोनों ने 2022 में तलाक ले लिया था। वे 1998 में शादी के बंधन में बंधे थे। अब खबरें हैं कि सोहेल की जिंदगी में एक बार फिर प्यार ने दस्तक दी है।

PunjabKesari

बता दें, सोहेल खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्हें एक मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा गया है। इस वीडियो में 53 साल के सोहेल खान मुंबई के एक रेस्टोरेंट से बाहर आते हुए नजर आ रहे हैं। वे अपनी कार में बिना किसी पापराज़ी या बातचीत के बैठ गए, और उनके साथ एक महिला दोस्त भी थी जिसे उनकी संभावित गर्लफ्रेंड बताया जा रहा है, लेकिन इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

PunjabKesari

इस बीच वीडियो वायरल होते ही फैंस ने विभिन्न कमेंट्स किए हैं। एक ने लिखा, "बुढ़ापे में इनको गर्लफ्रेंड कैसे मिल जाती है?" दूसरे ने पूछा, "इनकी बीवी कहां गई, जो ये गर्लफ्रेंड के साथ घूम रहे हैं?" तीसरे ने लिखा, "मुझे लगता था कि सोहेल ही एक ऐसा है जो परिवार में ही रहेगा, लेकिन अब इसकी भी गर्लफ्रेंड निकली।"

 

वहीं  सीमा ने पहली बार रियलिटी शो "फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स" में अपनी मैरिड लाइफ के बारे में हिंट दिया था। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जब दो लोग खुश नहीं होते और लगातार लड़ाई होती है, तो इसका असर बच्चों पर भी पड़ता है। सोहेल और सीमा अपने दोनों बेटों, निर्वाण और योहान, की साथ में देखभाल कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!