ऑस्कर के लिए आमिर-किरण का 'लापता लेडीज' कैंपेन शुरू,इंडियन सेफ विकास खन्ना ने रखा स्पेशल इवेंट

Edited By Smita Sharma, Updated: 13 Nov, 2024 12:55 PM

aamir khan and kiran rao begin laapataa ladies campaign for oscars

बाॅलीवुड एक्टर आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव अपनी फिल्मों के जरिए सामाजिक संदेश देने की कोशिश करती हैं। इन दिनों उनकी फिल्म 'लापता लेडीज' की चर्चा देश ही नहीं, विदेश में भी हो रही है। फिल्म को सितंबर महीने में 97वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में...

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव अपनी फिल्मों के जरिए सामाजिक संदेश देने की कोशिश करती हैं। इन दिनों उनकी फिल्म 'लापता लेडीज' की चर्चा देश ही नहीं, विदेश में भी हो रही है।  फिल्म को सितंबर महीने में 97वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म के लिए भेजा गया है। वहीं अब इसी सिलसिले में किरण राव एक्स पति आमिर कान और फिल्म की पूरी टीम न्यूयाॅर्क पहुंचीं जहां उन्होंने ऑस्कर के लिए फिल्म का प्रमोशन शुरू कर दिया है।  इस बीच पॉपुलर शेफ विकास खन्ना ने फिल्म की टीम के लिए विशेष इवेंट का आयोजन किया।

PunjabKesari

पॉपुलर शेफ विकास खन्ना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी कि उन्होंने लापता लेडीज के ऑस्कर कैंपेनिंग इवेंट का आयोजन अपने बंगलो में किया। पोस्ट के कमेंट में उन्होंने लिखा-'जब दिल से दुआ आती है, जीत लो दुनिया। यही एहसास कल हुआ जब हम लॉस्ट लेडीज (लापता लेडीज) के ऑस्कर कैंपेनिंग इवेंट का आयोजन बंगलो में कर रहे थे।'

PunjabKesari

किरण राव के बारे में विकास खन्ना ने कहा-'किरण, आप एक सच्ची कलाकार हैं, जो ऐसी यादगार फिल्म बना पाईं।' 

PunjabKesari

 

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के बारे में शेफ ने कहा- 'आमिर सर, आप सबसे दयालु हैं।'

 

 बता दें कि ऑस्कर के प्रमोशन के लिए किरण राव ने फिल्म के नाम में थोड़ा बदलाव किया है। बीते दिन इसका एक पोस्टर जारी किया गया, जिसमें फिल्म का अंग्रेजी नाम बदलकर लॉस्ट लेडीज कर दिया गया है।

 

फिल्म की बात करें तोलापता लेडीज का निर्देशन किरण राव ने किया है। वहीं, आमिर खान ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है। फिल्म में प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव और नितांशी गोयल ने लीड रोल की भूमिकाएं निभाई हैं।


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!