मांग में सिंदूर...पिंक सूट में गुलाब सी खिली दिखीं अदिति राव, शादी के बाद पति का हाथ थाम मुंबई लौंटी नई नवेली दुल्हनिया

Edited By Smita Sharma, Updated: 20 Sep, 2024 07:37 AM

1st appearance after wedding aditi rao flaunts sindoor walks with siddharth

अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने 16 सितंबर को शादी की। वहीं अब शादी के बाद अदिति सिद्धार्थ संग मुंबई लौट आईं हैं। 19 सितंबर को न्यूलीवेड कपल को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया। इस दौरान दोनों हाथों में हाथ थामें दिखे।

मुंबई: अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने 16 सितंबर को शादी की। वहीं अब शादी के बाद अदिति सिद्धार्थ संग मुंबई लौट आईं हैं। 19 सितंबर को न्यूलीवेड कपल को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया। इस दौरान दोनों हाथों में हाथ थामें दिखे।

PunjabKesari

 

 

लुक की बात करें तो अदिति पिंक सूट में गुलाब सी खिली दिखीं। उन्होंने अपने लुक को झुमकों, गुलाबी रंग के मेकअप, बिंदी के साथ पूरा किया। मांग में सिंदूर सजाए नई नवेली दुल्हन बेहद ही प्यारी लगी।

 

PunjabKesari

 

हेयरस्टाइल की बात करें तो अदिति ने कर्ल कर खुले रखा था। अदिति की सादगी हर किसी का दिल जीत रही है। सिद्धार्थ डेनिम शर्ट और जींस में हैंडसम दिखे। उन्होंने क टोपी, एक साइड बैग और काले हेडफ़ोन से लुक को पूरा किया। 

PunjabKesari


मालूम हो कि अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने 16 सितंबर को तेलंगाना के वानापर्थी के 400 साल पुराने श्रीरंगपुर मंदिर में गुपचुप शादी की थी। इस शादी में परिवार के लोग शामिल हुए थे।

PunjabKesari

इस जोड़े का प्यार का सफर 2021 में फिल्म महा समुद्रम के सेट पर शुरू हुआ। कुछ सालों की डेटिंग के बाद उन्होंने मार्च 2024 में सगाई कर ली और अब आधिकारिक तौर पर दोनों 'मिसेज और मिस्टर अदु-सिद्धू' बन गए हैं।
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!