AP Dhillon Firing:एपी ढिल्लों के घर फायरिंग का केस...अबजीत किंगरा नाम का आरोपी कनाडा में गिरफ्तार

Edited By Smita Sharma, Updated: 01 Nov, 2024 11:30 AM

1 arrested for firing outside singer ap dhillon s canada home

सितंबर में सिंगर एपी ढिल्लों के घर पर फायरिंग हुई थी। इस फायरिंग की जिम्मेदारी लाॅरेंस बिश्नोई और उनके ग्रुप ने ली थी। वहीं अब इस मामले में एक व्यक्ति को अरेस्ट किया गया है। 25 वर्षीय अभिजीत किंगरा नाम के एक भारतीय को गिरफ्तार किया गया है। विक्रम...

मुंबई: सितंबर में सिंगर एपी ढिल्लों के घर पर फायरिंग हुई थी। इस फायरिंग की जिम्मेदारी लाॅरेंस बिश्नोई और उनके ग्रुप ने ली थी। वहीं अब इस मामले में एक व्यक्ति को अरेस्ट किया गया है। 25 वर्षीय अभिजीत किंगरा नाम के एक भारतीय को गिरफ्तार किया गया है। विक्रम शर्मा नाम के आदमी के लिए भी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।

PunjabKesari

 

सितंबर में पंजाबी सिंगर और रैपर AP Dhillon के वैंकूवर स्थित घर के बाहर गोलियां चलाई गई थीं। यह घटना विक्टोरिया में उनके घर पर हुई, जहां उनके घर के पास खड़ी दो गाड़ियों को आग में दहलते भी देखा गया।

इसका एक और वीडियो अब सामने आया है, जो और भी ज्यादा डराने वाला है, जिसमें कथित तौर पर कनाडा में पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के घर पर कई राउंड फायरिंग होती दिख रही है।गोलीबारी में सिंगर को कोई चोट नहीं आई।

PunjabKesari

 

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दावा किया था कि उन्होंने यह गोलीबारी इसलिए की क्योंकि सिंगर ने एक म्यूजिक वीडियो में एक्टर सलमान खान को दिखाया था। लॉरेंस गैंग की सिद्धू मूसेवाला और बाबा सिद्दीकी की हत्याओं के लिए पहले से ही जांच की जा रही है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सलमान को जान से मारने की धमकी भी दी है। 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!