Edited By Updated: 13 Oct, 2015 04:54 PM
शाहिद कपूर और आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म 'शानदार' का नया गाना रिलीज हो गया है।
मुंबई : शाहिद कपूर और आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म 'शानदार' का नया गाना रिलीज हो गया है। गाने के बोल हैं 'रायता फैल गया', जिसमें फिल्म की पूरी स्टार कास्ट फुल मस्ती के मूड में नजर आ रही है। गाने के बोल काफी फनी हैं, जिन्हें अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है। इस गाने को गया है दिव्य कुमार और अमित त्रिवेदी ने इसका म्यूजिक दिया है।
वहीँ गाने में आलिया और शाहिद का डांस भी शानदार है। बता दें कि विकास बहल के निर्देशन में बनी इस को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में शाहिद और आलिया के अलावा पंकज कपूर, संजय कपूर, दिलजीत दोसांझ और सना कपूर भी फिल्म में अहम किरदारों में दिखेंगे। यह 22 अक्तूबर को रिलीज होगी।